बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से अवरुद्ध, तीन घंटे बाद हुआ सुचारू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में मलबा आने से सड़क अवरुद्ध हो गई। मार्ग को खोलने के एनएच द्वारा मशीनें लगाई गईं। बताया गया कि आज सोमवार को सुबह आठ बजे हाईवे पर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गया। मलबा हटाने के बाद सुबह 11 बजे हाईवे खुल गया। यहां हाईवे करीब तीन घंटे तक बंद था।
कीर्तिनगर में बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंसा
बरसात शुरू होते ही बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य की क्वालिटी की कलई खुलने लगी है। रविवार को यहां कीर्तिनगर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा धंस गया। यहां कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी (एनएच) ने डंपिग जोन के मलबे से सटाकर रोड अलाइनमेंट किया था।
सड़क में दरार पड़ गई
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत कई स्थानों पर बदरीनाथ नेशनल हाईवे के मोड़ खत्म कर रास्ते को सीधा किया जा रहा है। इसके लिए कुुछ स्थानों पर पुश्ते लगाकर भरान किया गया है। जबकि कुछ में बिना पुश्ते के ही सड़क बना दी गई है। ऐसा ही कीर्तिनगर से करीब डेढ़ किलोमीटर ऋषिकेश की ओर भी किया गया है।
यहां रोड कटिंग का मलबा डाला गया है। सड़क का मोड़ खत्म करने के लिए डंपिग साइट के ऊपर से लगभग आधी सड़क का निर्माण किया गया। करीब एक सप्ताह पहले सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए जब मजदूरों ने खुदाई की, तो यह पैच धंस गया। सड़क में दरार पड़ गई।
सड़क का निर्माण पक्के स्थान पर किया गया है। लेकिन नाली मलबे वाली साइट से गुजर रही है। ठेकेदार ने यहां खुदाई कर छोड़ दिया था। बारिश होने पर यहां पानी भर गया। इससे सड़क धंसी है। ठेकेदार को दोबारा सड़क निर्माण को कहा गया है।
-दिनेश बिजल्वाण, ईई, पीडब्ल्यूडी (एनएच), श्रीनगर।