कांवड़ यात्रा में 'नेमप्लेट' पर बाबा रामदेव का बयान: मुझे अपनी पहचान बताने में दिक्कत नहीं तो रहमान को क्यों?
Uttarakhand News: बाबा रामदेव ने कहा कि हर किसी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए। नाम छिपाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ काम में शुद्धता की जरूरत है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्ग पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लगी 'नेमप्लेट' के मामले में बाबा रामदेव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर रामदेव को अपनी पहचान बताने में कोई दिक्कत नहीं है, तो रहमान को अपनी पहचान बताने में क्या दिक्कत होनी चाहिए? हर किसी को अपने नाम पर गर्व होना चाहिए। नाम छिपाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ काम में शुद्धता की जरूरत है। अगर हमारा काम शुद्ध है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम हिंदू हैं, मुसलमान हैं या किसी और समुदाय से हैं।
Kanwar Yatra: यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम, आदेश जारी
#WATCH | Haridwar: On 'nameplates' on food shops on the Kanwar route in Uttar Pradesh, Yog Guru Baba Ramdev says, "If Ramdev has no problem in revealing his identity, then why should Rahman have a problem in revealing his identity? Everyone should be proud of their name. There is… pic.twitter.com/co47Ki6CrJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 21, 2024