फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Ayushman cards will be made by running a special campaign till 31 March

Uttarakhand: 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड, कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

Wed, 27 Nov 2024 10:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Nov 2024 10:26 PM IST
सार

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर सीएमओ को फटकार लगाई।

विज्ञापन
Uttarakhand news Ayushman cards will be made by running a special campaign till 31 March
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिलेवार कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। कार्ड बनाने के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक के भी कार्ड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर सीएमओ को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, प्रदेश में 23.89 लाख परिवारों के 97.11 लाख लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इनमें से अभी तक 53.61 लाख के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। 4.73 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के करीब दो हजार वरिष्ठ नागरिकों के ही आयुष्मान कार्ड बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: खेल विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में शामिल होंगे राज्यपाल से नामित सदस्य, मिलेंगे ये अधिकार

स्वास्थ्य मंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों व सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा मरीजों का उपचार करने के लिए और बेहतर रणनीति बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में गोल्डन कार्ड में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने, 108 आपातकालीन सेवा के सुधारीकरण, मेडिकल कॉलेजों व राजकीय अस्पतालों में विभिन्न संवर्गों में खाली पदों को भरने सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी, अपर सचिव व प्राधिकरण के सीईओ आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव स्वास्थ्य स्वाति भदौरिया, नमामि बंसल, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तारा आर्य, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

12.32 लाख लोगों को मिला लाभ
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान योजना का अब तक 12.32 लाख लोगों ने योजना का लाभ उठाया है। इस पर 2,289 करोड़ की धनराशि खर्च की जा चुकी है। एक लाख से अधिक गोल्डन कार्ड धारकों ने भी इस योजना में स्वास्थ्य लाभ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed