फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: applications for National Bravery Award will be sent till 30 September

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक होंगे आवेदन, इस पते पर भेजें 

Fri, 04 Sep 2020 01:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Sep 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: applications for National Bravery Award will be sent till 30 September
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान करते राष्ट्रपति कोविंद - फोटो : ANI file photo

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2020 के लिए वीर बच्चे 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद ने 06 से 18 वर्ष के बच्चों से आवेदन मांगे हैं। उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव पुष्पा मानस एवं संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट ने बताया कि भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली हर साल वीर बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत करता है।

विज्ञापन


इस बार भी पुरस्कार के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद के निर्देश पर प्रदेश के वीर बच्चों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। परिषद की ओर से कुल 25 श्रेणी में पुरस्कार दिए जाते हैं। संयुक्त सचिव ने बताया कि बहादुर बच्चों की वीरता से संबंधित कार्यों की स्थलीय जांच पड़ताल संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य शिक्षा अधिकारी से कराई जाती है।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद अंतिम चयन के लिए आवेदन पत्र भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली को भेजे जाते हैं। भट्ट के मुताबिक उत्तराखंड के 12 बच्चों को अब तक राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बच्चे कर सकते हैं आवेदन

एक जुलाई 2019 से 30 सितंबर 2020 के बीच जिन बच्चों ने साहसिक कार्य किया हो। वे 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इस पते पर भेजें आवेदन

संयुक्त सचिव के मुताबिक राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए बच्चे बाल भवन आमवाला तरला ननूरखेड़ा रायपुर रोड देहरादून उत्तराखंड के पते पर अपने आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन पत्र संबंधित जिलों के जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed