{"_id":"5fc735f48ebc3e9c055bdb8c","slug":"uttarakhand-news-apani-sarkar-portal-will-come-with-100-services-by-december-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : 15 दिसंबर तक 100 सेवाओं के साथ आएगा अपणि सरकार पोर्टल, सभी विभागों से मांगा अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : 15 दिसंबर तक 100 सेवाओं के साथ आएगा अपणि सरकार पोर्टल, सभी विभागों से मांगा अनुमोदन
Wed, 02 Dec 2020 12:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:17 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत तेज हुआ काम, अपर मुख्य सचिव ने सभी विभागों से मांगा अनुमोदन
- शुरुआत 100 सेवाओं से होगी, इसके बाद 243 ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं मिलेंगे पोर्टल और मोबाइल एप से
- हर सप्ताह सचिव स्तर पर होगी समीक्षा, हर तीन माह में मुख्यमंत्री करेंगे पोर्टल की समीक्षा
- निर्धारित समय में शिकायत का निस्तारण न होने पर सीधे सीएम हेल्पलाइन पर चली जाएगी शिकायत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई (file photo)
विस्तार
प्रदेश में ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को आम जनता के मोबाइल तक पहुंचाने की कवायद के चलते अपणि सरकार पोर्टल और मोबाइल एप 15 दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके लिए सभी विभागों से अनुमोदन मांगा है। इसकी जिम्मेदारी सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) को सौंपी गई है।
विज्ञापन
इस पोर्टल या मोबाइल एप पर लॉगिन करने के लिए आधार नंबर अनिवार्य होगा। आईटीडीए और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एक सप्ताह के भीतर सभी विभागों से बैठक करके सेवाओं के संचालन को लेकर अनुमोदन प्राप्त करेंगे। 15 दिसंबर तक 100 सेवाओं के साथ इसकी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
अपणि सरकार की प्रगति के लिए हर सप्ताह बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में सचिव सूचना, निदेशक आईटीडीए सहित सभी संबंधित विभागों की बैठक होगी। पोर्टल में आने वाली शिकायतों का निस्तारण न होने की दशा में संबंधित शिकायतें खुद ही सीएम हेल्पलाइन पर चली जाएंगी। पोर्टल की प्रगति की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री हर तीन माह में करेंगे। अभी तक करीब 60 सेवाओं के लिए सॉफ्टवेयर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन
क्या है अपणि सरकार
कोरोना काल में लोग अपने प्रमाण पत्र बनवाने से लेकर तमाम कामों के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काट रहे हैं। इससे एक ओर जहां कोरोना का खतरा बढ़ रहा है तो दूसरी ओर लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए सभी ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को एक पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से जनता के बीच लाया जा रहा है। ताकि वह घर बैठे ही अपने काम करा सकें। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई शुल्क भी नहीं है।