फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Anti human trafficking teams get vehicles for the first time

उत्तराखंड: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीमों को पहली बार मिले वाहन, काम में आएगी तेजी 

Tue, 03 Aug 2021 05:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Aug 2021 05:37 PM IST
सार

दरअसल, सभी जिलों में मानव तस्करी रोकने और उनकी जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल बनाई गई हैं। अभी तक इनके पास अपना कोई वाहन नहीं होता था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Anti human trafficking teams get vehicles for the first time
कार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीमों को पहली बार एसयूवी वाहन मिलने जा रहे हैं। पिछले दिनों इनकी खरीद हो चुकी है, जिन्हें अब जिलों को भेजा जा रहा है। अफसरों को उम्मीद है कि इससे उनकी गतिशीलता में बढ़ोतरी होगी और मानव तस्करी के मामलों में कार्रवाई तेजी से की जा सकेगी। 

विज्ञापन


दरअसल, सभी जिलों में मानव तस्करी रोकने और उनकी जांच के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल बनाई गई हैं। अभी तक इनके पास अपना कोई वाहन नहीं होता था। जरूरत पड़ने पर इन्हें वाहन किसी दूसरी विंग या थानों से दिलाए जाते थे। इससे कई बार सूचनाओं पर देरी से पहुंचा जाता था। वाहन न होने से दबिश भी ठीक प्रकार से नहीं हो पाती थी। इसके लिए पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने सभी 13 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के लिए वाहन खरीदने का प्रस्ताव शासन को दिया था। 
विज्ञापन


सेल के लिए स्कार्पियो वाहन की खरीद का प्रस्ताव दिया गया था। अब मुख्यालय की ओर से इन सभी 13 वाहनों को खरीद लिया गया है। इन्हें जल्द ही सभी जिलों को वितरित कर दिया जाएगा। इन सभी वाहनों में पुलिस का वायरलेस रेडियो सिस्टम भी लगा होगा। ताकि, हर प्रकार की सूचना का तत्काल आदान प्रदान किया जा सके। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि वाहन आने से टीम की मोबिलिटी (गतिशीलता) में बढ़ोतरी होगी। वह पहले से ज्यादा तेज कार्रवाई और बदमाशों को गिरफ्तार आदि करने के काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पेट्रोलिंग के लिए भी आनी हैं गाड़ियां 
हाईवे पेट्रोलिंग के लिए भी प्रदेश में गाड़ियों की बड़ी खेप खरीदी जानी हैं। जनवरी में गृह सचिव के साथ हुई बैठक में 100 स्कार्पियो वाहन खरीदने को मंजूरी मिली थी। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इनकी खरीद के लिए शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही अत्याधुनिक एसयूवी वाहनों की खेप ट्रैफिक पुलिस को मिलने की उम्मीद है। इससे हाइवे पर होने वाले हादसों पर अंकुश तो लगेगा ही। साथ ही साथ हाइवे क्राइम पर भी प्रभावी रोक लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed