{"_id":"61bdf40c94079808ff3e3296","slug":"uttarakhand-news-amresh-gets-the-responsibility-of-dfo-lansdowne","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अमरेश को डीएफओ लैंसडौन की जिम्मेदारी, अवैध खनन में मंत्री के आदेश पर दो दिन पहले दीपक सिंह को था हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अमरेश को डीएफओ लैंसडौन की जिम्मेदारी, अवैध खनन में मंत्री के आदेश पर दो दिन पहले दीपक सिंह को था हटाया
Sat, 18 Dec 2021 08:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:34 PM IST
सार
कोटद्वार वन प्रभाग के अंतर्गत निकलने वाली नदियों से लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। वन मंत्री ने खुद मौका-मुआयना कर इन शिकायतों को सही पाया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार की नदियों में हो रहे अवैध खनन के मामलों में कार्रवाई न करने पर दो दिन पहले मंत्री के आदेश पर हटाए गए लैंसडौन के डीएफओ दीपक सिंह की जगह अब सहायक वन संरक्षक अमरेश कुमार को भेजा गया है। अमरेश अब तक प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग का काम देख रहे हैं। डीएफओ लैंसडौन की उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोटद्वार वन प्रभाग के अंतर्गत निकलने वाली नदियों से लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। वन मंत्री ने खुद मौका-मुआयना कर इन शिकायतों को सही पाया था। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नदियों में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रखे हैं।
विज्ञापन
रीवर ट्रेनिंग में जो आरबीएम निकाला जाता है, उसके ढेर नदी किनारे होने चाहिए, लेकिन यहां डीएफओ की देखरेख में यह आरबीएम शहर के बाहर बेचा गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल डीएफओ को वन मुख्यालय अटैच कर दिया गया है, मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस बीच शासन ने डीएफओ दीपक सिंह की जगह अब डीएफओ अमरेश कुमार को लैंसडौन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। इधर, विभागीय सूत्रों ने बताया कि अवैध खनन मामले की जांच मुख्य वन संरक्षक, गढ़वाल को सौंपी जा रही है।