फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Ambulance will be stationed on Badrinath and Gaurikund highway For Disaster Relief

उत्तराखंड: बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे पर तैनात रहेंगी एंबुलेंस, संपर्क मार्गों का खाका भी तैयार

Wed, 07 Jul 2021 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Jul 2021 09:42 PM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ से नरकोटा के बीच एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। वहीं, गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा के समीप नौलापानी, बांसवाड़ा, काकड़ागाड़-कुंड और डोलियाखाट में एंबुलेंस तैनात की जाएंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ambulance will be stationed on Badrinath and Gaurikund highway For Disaster Relief
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील रुद्रप्रयाग जिले में बरसाती सीजन में बदरीनाथ व गौरीकुंड राजमार्ग के डेंजर जोन प्वाइंट पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। हाईवे के बंद होने पर कौन से संपर्क मार्ग का उपयोग होगा, इसका खाका भी तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


दो साल पूर्व गौरीकुंड हाईवे, डोलिया मंदिर के पास बंद होने पर एक गर्भवती को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका था। उसका प्रसव जंगल में ही कराना पड़ा था। ऐसी समस्या दोबारा न हो इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग सहित तिलवाड़ा-जखोली मोटर मार्ग पर चिह्नित डेंजर जोन पर एंबुलेंस तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ से नरकोटा के बीच एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। यहां हाईवे अवरुद्ध होने की स्थिति में एंबुलेंस सुमाड़ी-घेंघडख़ाल-सौराखाल होते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचेगी। दूसरी तरफ गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा के समीप नौलापानी, बांसवाड़ा, काकड़ागाड़-कुंड और डोलियाखाट में एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इसके अलावा जखोली ब्लॉक के लिए तिलवाड़ा-मयाली-जखोली मोटर मार्ग पर तुनेटा में भी एंबुलेंस प्वाइंट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवान का कहना है कि मानसून सीजन में बदरीनाथ व गौरीकुंड हाईवेबंद होने से गर्भवती, बीमार व जरूरतमंदों को अस्पताल पहुंचाने में खासी दिक्कतें होती हैं। इस बरसात में दोनों हाईवे पर डेंजर जोन प्वाइंट पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग व सीएमओ कार्यालय से सहमति मिल गई है।

आपदा राहत के लिए गढ़वाल और कुमाऊं में हेलीकॉप्टर तैनात

मानसून सीजन में आपदा राहत और बचाव कार्यों के लिए सरकार ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए हैं। यह हेलीकॉप्टर सितंबर तक तैनात रहेंगे। वहीं, दुर्गम क्षेत्र के लोगों को हेलीसेवा भी उपलब्ध होगी।

अपर सचिव नागरिक उड्डयन एवं सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एक हेलीकॉप्टर गढ़वाल और एक कुमाऊं में तैनात किया गया है। यह तैनाती सितंबर तक रहेगी। सामान्य तौर पर हेलीकॅाप्टर गौचर, चमोली और धारचूला, पिथौरागढ़ में तैनात रहेंगे।

जिन्हें जरूरत पर किसी भी जिले में अभियान पर लगाया जा सकेगा। दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को रियायती दर पर हेलीसेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत 30 मिनट तक यात्रा के लिए प्रतिव्यक्ति 3100 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed