फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Air service for Pithoragarh will start from Hindon, Dehradun and Pantnagar

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के लिए हिंडन, देहरादून और पंतनगर से शुरू होगी हवाई सेवा

Fri, 09 Jul 2021 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Jul 2021 09:24 PM IST
सार

हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए पवन हंस के साथ बातचीत चल रही है।  

विज्ञापन
Uttarakhand News: Air service for Pithoragarh will start from Hindon, Dehradun and Pantnagar
हवाई सेवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड का सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए हिंडन, देहरादून और पंतनगर से जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। पिथौरागढ़ को तीन जगह से हवाई सेवा से जोड़ने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्पाइस जेट और एयर एलाइंस के साथ तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए पवन हंस के साथ बातचीत चल रही है।  

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए कवायद शुरू कर दी है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही हिंडन, देहरादून व पंतनगर से सीधी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। मंत्रालय ने तीन स्थानों से हवाई सेेवा संचालित करने के लिए स्पाइस जेट और एयर एलाइंस के साथ टेंडर में तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। इन हवाई सेवा के शुरू होने से पिथौरागढ़ का सफर आसान होगा। कुछ ही घंटे में लोग पिथौरागढ़ पहुंच सकते हैं। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि पिथौरागढ़ को हवाई और हेली सेवा दोनों से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। मंत्रालय की ओर से हिंडन, देहरादून व पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा संचालित करने के लिए स्पाइस जेट व एयर एलाइंस के साथ तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तक जौलीग्रांट से पंतनगर जाने वाली फ्लाइट स्थगित

अपरिहार्य कारणों से जौलीग्रांट से पंतनगर जाने वाली एलांइस एयर की फ्लाइट रविवार तक स्थगित रखी जा रही है। फ्लाइट दिल्ली से जौलीग्रांट देहरादून आवाजाही करेगी। 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पंतनगर के लिए एलांइस एयर की फ्लाइट शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों के लिए स्थगित रखी गई है। इन तीन दिनों तक पंतनगर के लिए हवाई सेवा लेने वाले यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

एलांइस एयर का विमान दिल्ली से जौलीग्रांट आकर यहां से पंतनगर के लिए उड़ान भरता है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार से रविवार तक पंतनगर के लिए फ्लाइट स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed