फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Accurate weather information will be available from 174 new weather stations

उत्तराखंड: मजबूत होगा आपदा से निपटने का तंत्र, 174 नए वेदर स्टेशन से मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Mon, 21 Nov 2022 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Nov 2022 02:30 AM IST
सार

ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (यूजीआआरडी) योजना के तहत राज्य में प्रस्तावित आठ नए कॉम्पेक्ट रडार लगाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Accurate weather information will be available from 174 new weather stations
मौसम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में आपदा से निपटने के तंत्र को मजबूत बनाने का खाका तैयार हो गया है। वर्ल्ड बैंक की 1400 करोड़ रुपये की परियोजना के जरिए आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश में 174 नए वेदर स्टेशन लगेंगे। अभी इनकी संख्या 176 है। इससे मौसम संबंधी सटीक जानकारी समय पर मिल सकेगी।

विज्ञापन


ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (यूजीआआरडी) योजना के तहत राज्य में प्रस्तावित आठ नए कॉम्पेक्ट रडार लगाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बदलते पर्यावरणीय प्रभावों के आकलन के लिए संभावित हिमस्खलन वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां वर्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के हर जिले के आपदा कंट्रोल रूम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। 
विज्ञापन


Rishikesh: परमार्थ निकेतन घाट पर नहाते समय डूबा जयपुर का बुजुर्ग पर्यटक, खोज में जुटी एसडीआरएफ
विज्ञापन
विज्ञापन


नए फायर स्टेशन स्थापित करने के साथ फॉरेस्ट फायर कंट्रोल रूम के लिए अग्निशमन विभाग और वन विभाग को नए उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का उच्चीकरण भी होगा। जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, एसडीआरएफ के लिए प्रशिक्षण सुविधा के उच्चीकरण के साथ आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

परियोजना के तहत प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कई काम किए जाएंगे। योजना के तहत शीघ्र ही 600 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
- डॉ. रंजीत सिन्हा, आपदा प्रबंधन सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed