फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: accurate weather information will be available ahead of time now

उत्तराखंड: ऐसे मजबूत होगा आपदा प्रबंधन तंत्र, समय से पहले मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

Mon, 12 Dec 2022 11:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Dec 2022 11:43 PM IST
सार

इस बाबत पूर्व में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) और मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के बीच हुए एमओयू को पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: accurate weather information will be available ahead of time now
मौसम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आपदाओं की दृष्टि से अति संवेदनशील उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि लोगों को समय से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी मिल सके। इसके लिए वेदर नेटवर्क स्टेशनों की स्थापना और वास्तविक समय मौसम सूचना प्रणाली (रियल टाइम वेदर इंफॉर्मर सिस्टम) को और मजबूत बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


Badrinath Dham: अब ऋषि गंगा के किनारे गुफा में योग और ध्यान कर सकेंगे तीर्थयात्री, ऐसे होगी बुकिंग
विज्ञापन


इस बाबत पूर्व में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) और मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के बीच हुए एमओयू को पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है। सोमवार को एमओयू पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा और आईएमडी के निदेशक विक्रम सिंह ने हस्ताक्षर किए। अब दोनों विभाग आपदा से पहले, आपदा के दौरान और आपदा के बाद सहयोग से काम करेंगे। आईएमडी की ओर से चयनित ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, ऑटोमेटिक रेन गेज, ऑटोमेटेड स्नो गेज और काम्पैक्ट डॉप्लर रडार स्थल चयन, इंस्टॉलेशन, परीक्षण और संचालन के लिए तकनीकी सहायता मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएसडीएमए की मदद से स्थापित होने वाले तंत्र के अंतिम निरीक्षण में आईएमडी सहायता करेगी। उपकरणों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी यूएसडीएमए की होगी। उपकरणों से प्राप्त डाटा को प्रोसेसिंग के लिए सीधे आईएमडी के सर्वर में भेजा जाएगा। साथ ही यूएसडीएमए को उत्तराखंड में आईएमडी की ओर से स्थापित अन्य मौसम संबंधित उपकरणों से प्राप्त होने वाली जानकारी मिल जाएगी। एमओयू के तहत आईएमडी और यूएसडीएमए शोध और प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी एक-दूसरे को सहयोग करेंगे। इस मौके पर अपर सचिव आपदा प्रबंधन सविन बंसल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed