फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: accident in mussoorie, five injured

मसूरी रोड पर आज फिर हुआ हादसा, कार और स्कूटी में हुई जोरदार भिड़ंत, पांच घायल

Thu, 15 Oct 2020 04:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: accident in mussoorie, five injured
- फोटो : amar ujala

मसूरी रोड पर आज गुरुवार को फिर हादसा हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। बता दें की बुधवार को मसूरी मार्ग पर हादसा हुआ था। एक कार खाई में गिर गई थी। 

विज्ञापन


मसूरी कोल्हूखेत के पास गुरुवार को एक कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन कार सवार और दो स्कूटी सवार घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन



घायलों के नाम संदीप (कार चालक) पुत्र रामकरण, राहुल पुत्र मेहोलाल, रमन पुत्र सुरेंद्र सभी निवासी रुड़की, रितेश पुत्र प्रेम सिंह और प्रवीण पुत्र राम बहादुर दोनों निवासी मसूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो युवकों की हो गई थी मौत

बता दें कि मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया था। मसूरी से देहरादून की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। इस दौरान कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मृतकों की पहचान सागर धीमान(20) निवासी चंद्रमणी रोड देहरादून और यश(18) पुत्र रवि दत्त निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई थी।

घायलों की पहचान अभिषेक पुत्र प्रमोद निवासी रायसी लक्सर, विकास पुत्र कृष्ण धीमान निवासी रायसी लक्सर और राहुल पुत्र नंद किशोर निवासी आदर्शन नगर रुड़की रूप में हुई थी। इस मार्ग पर पिछले महीने भी दो हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed