{"_id":"5fd98faa8ebc3e3d414373ee","slug":"uttarakhand-news-aap-spokesperson-anand-will-walk-barefoot-till-farmer-movement-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: किसान आंदोलन खत्म होने तक नंगे पांव चलेंगे आप प्रवक्ता आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: किसान आंदोलन खत्म होने तक नंगे पांव चलेंगे आप प्रवक्ता आनंद
Wed, 16 Dec 2020 10:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
कृषि बिलों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आप पार्टी के प्रवक्ता रवींद्र आनंद आंदोलन समाप्त होने तक नंगे पांव चलेंगे। किसानों के समर्थन में उन्होंने नंगे पांव चलने का संकल्प लिया है। मंगलवार को रवींद्र आनंद नंगे पैर चल कर निरंजनपुर मंडी पहुंचे और किसानों से बीतचीत की।
विज्ञापन
आप प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र आनंद ने कहा कि किसानों के समर्थन में पूरे देश के साथ आप कार्यकर्ता भी अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने एलान किया कि जब तक किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं हो जाता है, तब तक नंगे पांव ही चलेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को वे नंगे पांव निरंजनपुर मंडी पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। पूर्व मंडी सचिव होने के नाते उन्होंने आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र आनंद से भी मुलाकात की। रवींद्र आनंद ने कहा कि जब तक किसान अपना आंदोलन चलाएंगे, मैं भी उनको अपना सहयोग देने के लिए नंगे पैर रहूंगा, चाहे इसके लिए कितने भी दिन या महीने क्यों ना लग जाएं।
विज्ञापन
कहा कि देश का अन्नदाता आज सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। केंद्र सरकार इतनी बेरहम हो गई कि उसे किसानों का दर्द नजर नहीं आ रहा है। इस मौके पर आप पार्टी कार्यकर्ता विपिन खन्ना, मुकेश सिंह, शिव नारायण, सत्येंद्र सिंह साल, अब्दुल जब्बार, नवीन कुमार और नवीन चौहान मौजूद रहे।