फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: aam aadmi party released social media team leaders list

उत्तराखंडः आप ने जारी की सूची, एके 7000 अभियान के तहत बनाएगी सोशल आर्मी टीम

Thu, 01 Apr 2021 02:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Apr 2021 02:45 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तराखंड में होने वाले चुनावों को लेकर पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है।

विज्ञापन
uttarakhand news: aam aadmi party released social media team leaders list
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तराखंड में होने वाले चुनावों को लेकर पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। उत्तराखंड में भी केजरीवाल सदस्यता अभियान को मिली अपार सफलता को देखते हुए आप का हर कार्यकर्ता जोश से भर गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को आप के उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की और आगामी चुनावों को देखते हुए अपनी सोशल मीडिया टीम की सूची जारी की। विशाल चौधरी ने बताया कि आप के सोशल विंग की अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आप ने सोशल टीम को सशक्त बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया को लीड आसुबोध दिओरी करेंगे, जबकि को-लीड चंदन जोशी, दीप प्रकाश पंत, मनीष तिवारी, नीरज फर्सवान, आकाश मोहन दीक्षित करेंगे। इसके अलावा हर जिले में सोशल मीडिया इंचार्ज रखे गए हैं, जिससे सोशल मीडिया के जरिए सशक्त रूप से आप जनता के बीच जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा से सोशल मीडिया इंचार्ज चंद्र शेखर भट्ट, नैनीताल से मनोज सिंह शाही, पिथौरागढ़ से अशोक पांडे, ऊधम सिंह नगर से आयुष मेहरोत्रा, आमिर हुसैन, बागेश्वर से भीम कुमार, चंपावत से जीवन बिष्ट, देहरादून से सत्यम भाटिया, सुधीर कुमार पंत, हरिद्वार से पुलकित गोयल, अर्जुन भंडारी, चमोली से अनुराग पोखरियाल, रुद्रप्रयाग से सुनील भट्ट, टिहरी से रोहन रावत, उत्तरकाशी से नितिन चौहान, पौड़ी से अमन रावत को सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया है जो जिले में सक्रियता के साथ सोशल मीडिया के जरिए आप को मजबूत करेंगे।


इसके अलावा आप ने 70  विधानसभा में भी 70 सोशल इंचार्ज नियुक्त किए हैं, जिनकी सूची भी आज जारी कर दी गई है।

आप उपाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है हर विधानसभा से 100 लोगों की सोशल मीडिया टीम बनाना। ताकि पूरे उत्तराखंड में 7000 सोशल मीडिया आर्मी आगामी चुनावों को लेकर काम करे। इसलिए आप एके 7000 अभियान के तहत जल्द ही पूरे प्रदेश में 7000 लोगों की टीम बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed