फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 84 bond holding doctors deployed in nine hill districts

Uttarakhand: नौ पर्वतीय जिलों में तैनात किए 84 बांडधारी डाॅक्टर, मुख्य चिकित्साधिकारियों को सौंपी गई सूची

Sat, 29 Mar 2025 11:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Mar 2025 11:18 AM IST
सार

प्रदेश के चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अपग्रेडेशन किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों सहित विभिन्न संवर्गों में पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News 84 bond holding doctors deployed in nine hill districts
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

राज्य के नौ पर्वतीय जिलों को 84 नए एमबीबीएस चिकित्सक मिल गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पास आउट इन बांडधारी चिकित्सकों को तैनाती दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सूची सौंप दी गई है।

विज्ञापन


मंत्री रावत ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अपग्रेडेशन के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों सहित विभिन्न संवर्गों में पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में बांड व्यवस्था के तहत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से पास आउट 84 बांडधारी चिकित्सकों को नौ पर्वतीय जनपदों में तैनाती दे दी गई है। बांड व्यवस्था के पौड़ी व अल्मोड़ा में 15 चिकित्सकों, पिथौरागढ़ में 11, बागेश्वर में छह, चमोली व रुद्रप्रयाग में 9-9, उत्तरकाशी व टिहरी में 7-7 और चंपावत में पांच चिकित्सक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मंदिर समिति ने आठ भाषाओं में जारी किया चारधाम यात्रा का ब्रॉशर, जानें क्या-क्या जानकारी मिलेंगी

चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर दुर्गम व पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में दी जाएगी। सभी को 20 दिन के भीतर ज्वाइन करना होगा। चिकित्सकों की नियुक्ति बांड व्यवस्था के तहत पांच वर्ष के लिए नियत मानदेय पर की गई है। बांड के उल्लंघन पर इनके खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed