फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 7 Lakh consumers will get free electricity Service directly

उत्तराखंड: सात लाख उपभोक्ताओं को सीधे मिलेगा मुफ्त बिजली का तोहफा

Fri, 09 Jul 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Jul 2021 02:00 AM IST
सार

बता दें कि ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बुधवार को ऊर्जा निगमों की बैठक के बाद मुफ्त बिजली की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 7 Lakh consumers will get free electricity Service directly
बिजली(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

उत्तराखंड में सात लाख उपभोक्ताओं को सरकार की 100 यूनिट बिजली फ्री योजना का सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। वहीं, करीब 13 लाख उपभोक्ता इस छूट के दायरे में आ रहे हैं। यूपीसीएल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार से इसका प्रस्ताव तैयार करने की कवायद शुरू कर दी।

विज्ञापन


दरअसल, ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बुधवार को ऊर्जा निगमों की बैठक के बाद मुफ्त बिजली की घोषणा की थी। इसके तहत जिन घरेलू उपभोक्ताओं का हर महीने का बिल 100 यूनिट या इससे कम होगा, उनका पूरा बिजली बिल माफ किया जाएगा। जबकि जिनका बिल 101 यूनिट से 200 यूनिट के बीच होगा, उन्हें बिल में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। प्रदेश में करीब सात लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका बिजली का बिल हर महीने 100 यूनिट या इससे कम आता है।
विज्ञापन


इन्हें इस योजना का सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। जबकि करीब छह लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जो कि 101 से 200 यूनिट के दायरे में आते हैं। इन्हें सरकार की योजना के तहत 50 फीसदी कम पैसा देना होगा। वर्तमान में बिजली का खर्च प्रति यूनिट करीब चार रुपये है। जिन परिवारों का खर्च 100 यूनिट तक था, उनका बिल करीब 400 रुपये का आता है। इन्हें हर महीने की यह बचत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार से ही यूपीसीएल प्रबंधन ने इसका प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया। इसके लिए जिलावार, मंडलवार ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है, जो सरकार की इस छूट के दायरे में आते हैं। यूपीसीएल अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट के लिए भेज दिया जाएगा। 

हमने यूपीसीएल को जल्द विस्तार से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसके बाद यह योजना उपभोक्ताओं के लिए लागू कर दी जाएगी।
- डॉ. हरक सिंह रावत, ऊर्जा मंत्री

Trending Videos

100 यूनिट तक फ्री बिजली की घोषणा सिर्फ जुमलेबाजी : कोठियाल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने कहा कि ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा सिर्फ जुमलेबाजी है। उन्होंने बिना होमवर्क के हड़बड़ाहट में यह घोषणा की है। 

कोठियाल ने कहा कि भाजपा पहले मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी का विरोध करती थी, लेकिन ऊर्जा मंत्री ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी लोगों को मुफ्त बिजली दिए जाने की बात कही। साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के सिवा कुछ नहीं किया और अब अपनी कुर्सी बचाने के लिए बिना किसी ठोस योजना के जुमलेबाजी कर रही है।

कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में जब दो महीने में बिल आता है तो एक महीने में 100 यूनिट फ्री की घोषणा क्यों। इसका मतलब यह है कि 50 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली मिलेगी। बिना होमवर्क और तैयारी के ऊर्जा मंत्री घोषणा कर रहे हैं। जबकि दिल्ली में केजरीवाल सरकार की नियत साफ थी। इसलिए लोगों को मुफ्त बिजली मिल पाई है।

यूपीसीएल के अधिकारी साढ़े चार साल तक बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की पैरवी करते रहे। ऐसे में प्रदेश के लोगों को मुफ्त बिजली कैसे मिलेगी। इसमें विरोधाभास है। हाल ही में उत्तरकाशी जिले का दौरा किया। स्थानीय महिलाओं ने ने बताया कि महंगी बिजली के चलते उनके सामने कई तरह की दिक्कतें आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed