फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 50 thousand rupees Grant amount for deceased dependents of Upnl employees

Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों के मृतक आश्रितों के लिए अनुदान राशि बढ़ाई, अब मिलेंगे 50 हजार रुपये

Thu, 10 Aug 2023 11:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Aug 2023 11:22 PM IST
सार

उपनल की ओर से राज्य के सभी संबंधित विभागों को जारी आदेश में कहा गया है वर्तमान में मृतक आश्रितों को 15000 रुपये अनुग्रह अनुदान राशि दी जा रही है जिसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News 50 thousand rupees Grant amount for deceased dependents of Upnl employees
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अब 15 की जगह 50 हजार रुपये मिलेंगे। उपनल के उप महाप्रबंधक कर्नल मनोज रावत की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में उपनल के माध्यम से 25 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।

विज्ञापन


उपनल की ओर से राज्य के सभी संबंधित विभागों को जारी आदेश में कहा गया है वर्तमान में मृतक आश्रितों को 15000 रुपये अनुग्रह अनुदान राशि दी जा रही है जिसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस धनराशि का भुगतान उपनल निधि के माध्यम से किया जाएगा। संशोधित अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान निदेशक मंडल की ओर से पारित तय तिथि के अनुसार उन मृतक कर्मचारियों पर लागू होगा जिनकी मृत्यु 31 जुलाई 2023 के बाद हुई है। 31 जुलाई 2023 तक के मृतक कर्मचारियों को अनुग्रह अनुदान राशि 15000 रुपये ही देय होगी।
विज्ञापन


अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह: सम्मान मिला तो खिले होनहारों के चेहरे, बोले-ये तो शुरुआत है, उड़ान अभी बाकी है

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा मानक

- मृत्यु के दिन कर्मचारी संबंधित विभाग में कार्यरत होना चाहिए
- कर्मचारी की ओर से नामित सदस्य को इसका भुगतान किया जाएगा

मंत्री ने की थी एक लाख रुपये की घोषणा, अब महासंघ नाराज

उपनल कर्मचारी महासंघ ने कहा, महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने सेवा के दौरान उपनल कर्मचारी की मौत पर एक लाख की मदद करने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने कहा कि जल्द ही उपनल कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मसले पर विभागीय मंत्री गणेश जोशी से मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed