फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : 4500 cases lodged during lockdown will be returned, orders issued

उत्तराखंडः लॉकडाउन में दर्ज 4500 मुकदमे वापस होंगे, गृह सचिव ने जारी किए आदेश

Thu, 25 Mar 2021 12:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Mar 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : 4500 cases lodged during lockdown will be returned, orders issued
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गृह विभाग ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि में आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों को वापस लेने के आदेश जारी कर दिए। इस आदेश के तहत करीब 4500 मुकदमें वापस होंगे। सत्ता की कमान हाथों में आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी कैबिनेट की पहली ही बैठक में यह फैसला किया था।

विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021ः अधिसूचना जारी होने के साथ अब कुंभ के तीन शाही स्नान लेंगे कड़ा इम्तिहान
विज्ञापन


सचिव गृह नितेश कुमार झा ने पुलिस महानिदेशक, निदेशक अभियोजन, सभी जिला मजिस्ट्रेट और सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि  शासन ने मुकदमे वापस लेने का निर्णय लिया है। इन आदेशों पर अविलंब कार्रवाई करने और कार्रवाई से शासन को अवगत कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पहली कैबिनेट बैठक में लॉकडाउन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने का फैसला लिया गया था। उन्होंने फैसले पर तत्काल अमल करने को भी कहा था। कुछ जिलों में इस कार्रवाई शुरू भी हुई। लेकिन शासन स्तर से स्पष्ट आदेश न होने से कार्रवाई तेजी से नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब आदेश जारी होने के बाद करीब 4500 मुकदमे वापस हो सकेंगे।

कार्बेट में बिना मास्क के पर्यटक नहीं कर पाएंगे सफारी

कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अब पर्यटक कॉर्बेट पार्क में बिना मास्क लगाए सफारी नहीं कर सकेंगे। पार्क के अंदर भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि कोरोना को देखते हुए सफारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सफारी के दौरान मास्क, रेस्ट हाउस में साफ-सफाई और सैनिटाइजर का उपयोग करने सहित कई निर्देश दिए हैं। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीजन सिलिंडर और पर्यटकों के विश्राम कक्षों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

बता दें कि गाजियाबाद और नोएडा के आठ पर्यटकों के हल्दुआ में आरटीपीसीआर टेस्ट किए था। इनमें दो कोरोना पॉजिटिव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed