फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 350 workers doing construction work in Kedarnath during Bitter cold winter

Kedarnath: कपाट बंद होने के बाद कड़ाके की ठंड में केदारनाथ को संवारने में जुटे 350 मजदूर, जोरों पर चल रहा काम

Sun, 30 Oct 2022 08:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Oct 2022 08:55 PM IST
सार

Kedarnath Dham News: बीते 27 अक्तूबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद केदारपुरी में सिर्फ पुनर्निर्माण कार्य से जुड़े कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर व कुछ अन्य लोग हैं। साथ ही केदारपुरी में सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान भी तैनात हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 350 workers doing construction work   in Kedarnath during Bitter cold winter
केदारनाथ में चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कड़ाके की ठंड में केदारनाथ में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इन दिनों यहां 350 से अधिक मजदूर भवन निर्माण व अन्य कार्यों में लगे हुए हैं। इस वर्ष दिसंबर तक केदारनाथ में कई कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन


बीते 27 अक्तूबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद केदारपुरी में सिर्फ पुनर्निर्माण कार्य से जुड़े कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर व कुछ अन्य लोग हैं। साथ ही केदारपुरी में सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान भी तैनात हैं। धाम में पुनर्निर्माण के तहत दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं जिसमें 21 कार्य किए जाने हैं। इन कार्यों में दस कार्य इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा हुआ है। 
विज्ञापन


इन दिनों केदारनाथ में यात्रा कंट्रोल एंड कमांड सेटर, वाटर एटीएम, ईशानेश्वर मंदिर, रेन शेल्टर, मंदाकिनी नदी किनारे दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि और वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में इन दिनों 350 मजदूर काम कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह से सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है लेकिन दोपहर को चटक धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है। मौसम ने साथ दिया तो दिसंबर तक वाटर एटीएम और रेन सेल्टर सहित अन्य कई कार्य पूरे कर दिए जाएंगे। 

आगामी यात्रा के लिए पुलिस अधिकारी, जवानों ने दिए सुुझाव

आगामी केदारनाथ यात्रा में यात्री व्यवस्थाओं व मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी को पुलिस के सहयोग से डी-ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आगामी यात्रा की बेहतरी के लिए किन-किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है पर यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अपने सुझाव दिए। डीएम ने कहा कि हमें आगामी यात्रा तैयारियों को लेकर एकजुट प्रयास अभी से शुरू करने हैं जिसमें प्राप्त सुुझाव लाभकारी साबित होंगे। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि यात्रा का अनुभव बहुत अच्छा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed