फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 26 medical officers were transferred in the health department read All Updates

Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में 26 चिकित्साधिकारियों का तबादला, डॉ. मनोज कुमार शर्मा बने देहरादून के सीएमओ

Fri, 14 Feb 2025 02:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Feb 2025 02:16 PM IST
सार

डॉ. मनोज कुमार शर्मा देहरादून के नए सीएमओ बने हैं। स्वास्थ्य विभाग में 26 चिकित्साधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News 26 medical officers were transferred in the health department read All Updates
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में 26 चिकित्साधिकारियों का तबादला किया गया। देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर व ऊधमसिंह नगर जिले के सीएमओ बदले गए। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए। प्रभारी सीएमओ ऊधमसिंह नगर डॉ. मनोज कुमार शर्मा को सीएमओ देहरादून तैनात किया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रभारी सीएमओ बागेश्वर डॉ. कुमार आदित्य को बागेश्वर में नियमित सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त निदेशक डॉ. पारुल को पौड़ी, डॉ. केके अग्रवाल को ऊधमसिंह नगर को सीएमओ बनाया गया। उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर में तैनात डॉ. विनय कुमार त्यागी को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह को एसीएमओ चंपावत बनाया गया।
विज्ञापन


डॉ. राजेश कुमार सिन्हा को सीएमएस रुद्रपुर बनाया गया
अपर निदेशक पद पदोन्नत डॉ. हरीश चंद्र गढ़ाकोटी को सीएमएस जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा, डॉ. बिंदेश कुमार शुक्ला को अपर निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. विजय सिंह को सीएमएस बेस अस्पताल कोटद्वार, डॉ. विजयेश भारद्वाज को सीएमएस जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी को सीएमएस पिथौरागढ़, डॉ. राजेश गुप्ता को प्रमुख परामर्शदाता मेला अस्पताल हरिद्वार, डा. संदीप निगम को प्रमुख परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा को सीएमएस रुद्रपुर, डॉ. मनीष दत्त को प्रमुख परामर्शदाता रेडियोलॉजिस्ट हरिद्वार, डॉ. पंकज माथुर को प्रमुख परामर्शदाता निश्चेतक बाजपुर, डा. देवेंद्र कुमार चक्रपाणी को प्रधानाचार्य प्रशिक्षण केंद्र को नैनीताल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games 2025:  कीर्तिमान... राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, लगाया पदकों का शतक

संयुक्त निदेशक पद पदोन्नत डा. राजीव उपाध्याय को परामर्शदाता जिला अस्पताल बागेश्वरी, डॉ. मुकेश जोशी को उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी, डॉ. अमित रौतेला को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश, डा. लोकेंद्र दत्त सेमवाल को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पौड़ी, डॉ. पवन कुमार द्विवेदी को निश्चेतक महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, डॉ. यदुराज भट्ट को जिला चिकित्सा रुद्रपुर, डॉ. राम प्रकाश को प्रभारी सीएमओ रुद्रप्रयाग, डॉ. प्रताप सिंह को एसीएमओ पौड़ी, डॉ. राजेश पांडे को क्षय रोग आश्रम नैनीताल, डॉ. तुहिन कुमार को संयुक्त निदेशक महानिदेशालय, डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी को परामर्शदाता आर्थोपैडिक हरिद्वार में तैनाती दी गई। पौड़ी के सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार को स्वास्थ्य निदेशालय में बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed