{"_id":"66d1615fbdf84a72a10a04df","slug":"uttarakhand-news-17-teachers-will-receive-shailesh-matiyani-state-education-award-2023-this-year-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार, राज्यपाल करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार, राज्यपाल करेंगे सम्मानित
Fri, 30 Aug 2024 11:39 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:39 AM IST
सार
Uttarakhand News: 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए चयनित किया गया है। प्रशिक्षण संस्थान से पौड़ी के डायट चड़ीगांव के प्रवक्ता डाॅ. नारायण प्रसाद उनियाल को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार मिलेगा। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक, 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए चयनित किया गया है। इसमें प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी से नफीस अहमद, चमोली से कुसुमलता गडिया, उत्तरकाशी से कुसुम चौहान, देहरादून से सुमन चमोली, टिहरी गढ़वाल से कंचन बाला, रुद्रप्रयाग से खड़क सिंह बोरा।
विज्ञापन
Haridwar: पीएमश्री स्कूल के मिड-डे मील में मिली वित्तीय अनियमितताएं, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
बागेश्वर से नरेंद्र गिरी, नैनीताल से भावना पलड़िया, पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर जोशी, अल्मोड़ा से राम सिंह को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी से दौलत सिंह गुसाई, हरिद्वार से राजेंद्र कुमार, नैनीताल से डाॅ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, चंपावत से श्याम दत्त चौबे और ऊधमसिंह नगर से डाॅ. मधुसूदन मिश्र सम्मानित किए जाएंगे। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से पौड़ी के डायट चड़ीगांव के प्रवक्ता डाॅ. नारायण प्रसाद उनियाल को सम्मानित किया जाएगा।