फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News Financial irregularities Found in mid-day meal headmaster suspended

Haridwar: पीएमश्री स्कूल के मिड-डे मील में मिली वित्तीय अनियमितताएं, प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 29 Aug 2024 09:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Aug 2024 09:04 PM IST
सार

12, 13 और 17 अगस्त को जांच समिति ने विद्यालय का निरीक्षण किया। समिति की ओर से 17 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई। जिसमें मिड-डे मील समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ियां पाई गई थीं।

विज्ञापन
Haridwar News Financial irregularities Found in mid-day meal headmaster suspended
प्रधानाध्यापक निलंबित - फोटो : freepik.com

विस्तार

मिड-डे मील में वित्तीय अनियमितताएं मिलने पर भगवानपुर क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें स्कूल से हटाकर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की कार्यालय में अटैच किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


भगवानपुर तहसील क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में मिड-डे मील की जांच की गई थी। 12, 13 और 17 अगस्त को जांच समिति ने विद्यालय का निरीक्षण किया। समिति की ओर से 17 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई। जिसमें मिड-डे मील समेत अन्य योजनाओं में गड़बड़ियां पाई गई थीं।
विज्ञापन


Haridwar: जांच में मिला तीसरा बच्चा, नगला खुर्द की ग्राम प्रधान को पद से हटाया, जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उप शिक्षा अधिकारी भगवानपुर की ओर से आरोपी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 24 अगस्त को प्रधानाध्यापक की ओर से अपना पक्ष रखा गया।

पूरी प्रक्रिया के बाद हुए परीक्षण में मिड-डे मील और अन्य योजना के संचालन में वित्तीय अनियमितता किए जाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



जिला शिक्षा अधिकारी ने अंतिम जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर को नामित किया है। उन्हें आरोपी प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र जारी करते हुए जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed