{"_id":"6370fe5942b3df02ec37a645","slug":"uttarakhand-news-16-officers-and-employees-of-transport-corporation-allowed-voluntary-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: परिवहन निगम के 16 अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अनुमति, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: परिवहन निगम के 16 अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अनुमति, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 13 Nov 2022 07:56 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:56 PM IST
सार
परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक उन तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के संबंध में आवेदन मांगे गए थे, जो 55 साल से अधिक की उम्र पूरी कर चुके हैं और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाहते हैं।
विज्ञापन
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद परिवहन निगम के एक उप महाप्रबंधक (तकनीकी), एक सहायक महाप्रबंधक (वित्त) और 14 कर्मचारियों समेत 16 अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अनुमति दी गई है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक (कार्मिक) आरपी भारती ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
Uttarakhand: पशुपालकों को राहत, पर्वतीय क्षेत्रों में पशुधन बीमा पर प्रीमियम राशि में 80 प्रतिशत तक की छूट
विज्ञापन
परिवहन निगम के महाप्रबंधक के मुताबिक इन सभी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्त के लिए आवेदन किया था। तमाम प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद शासन और मुख्यालय स्तर से उनके सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक उन तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के संबंध में आवेदन मांगे गए थे, जो 55 साल से अधिक की उम्र पूरी कर चुके हैं और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाहते हैं।
विज्ञापन