{"_id":"6370f9fa1247e162453dc393","slug":"uttarakhand-up-to-80-percent-discount-in-premium-amount-on-livestock-insurance-in-hilly-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पशुपालकों को राहत, पर्वतीय क्षेत्रों में पशुधन बीमा पर प्रीमियम राशि में 80 प्रतिशत तक की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पशुपालकों को राहत, पर्वतीय क्षेत्रों में पशुधन बीमा पर प्रीमियम राशि में 80 प्रतिशत तक की छूट
Sun, 13 Nov 2022 07:48 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:48 PM IST
सार
पशुपालन निदेशक डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि प्रदेश में आठ लाख से अधिक पशुपालक हैं, जो गाय, भैंस, भेड़-बकरी, घोड़े-खच्चर का व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
पशुओं का बीमा
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार की ओर से पशुओं का बीमा कराने के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे बीमारी या किसी आपदा से पशु की मृत्यु होने पर आर्थिक नुकसान की भरपाई की जा सके। पर्वतीय क्षेत्रों में पशु बीमा कराने पर सरकार प्रीमियम राशि में 80 प्रतिशत तक छूट दे रही है। विभाग ने इस साल 1.75 लाख पशुओं का बीमा कराने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में पशुधन बीमा के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
पशुपालन निदेशक डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि प्रदेश में आठ लाख से अधिक पशुपालक हैं, जो गाय, भैंस, भेड़-बकरी, घोड़े-खच्चर का व्यवसाय करते हैं। आपदा और बीमारियों से पशुधन की हानि होती है। ऐसे में बीमा न होने पर पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। पशुधन बीमा कराने के लिए प्रदेश भर में 23 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पशुधन बीमा कराने में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में बीपीएल, एससी, एसटी वर्ग के पशुपालकों को प्रीमियम राशि में 80 प्रतिशत की छूट है। 20 प्रतिशत राशि ही पशुपालकों से ली जाएगी। इसी तरह सामान्य वर्ग के पशुपालकों को 60 प्रतिशत छूट, मैदानी क्षेत्रों के बीपीएल, एससीएसटी वर्ग को 70 प्रतिशत और सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत तक की छूट है। निदेशक ने पशुपालकों से आग्रह किया कि पशुधन बीमा अवश्य कराएं।
विज्ञापन