फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : 15 women to win Nanda Devi East and Bhagirathi 2 peak

उत्तराखंड : नंदा देवी ईस्ट और भागीरथी फतह करेंगी 15 महिलाएं, एवरेस्ट विजेता करेंगी टीम का नेतृत्व 

Fri, 30 Oct 2020 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 30 Oct 2020 03:46 PM IST
सार

  • एवरेस्ट विजेता शीतल करेंगी 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व 
  • एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल चयनित महिलाओं को दारमा और व्यास वैली के पहाड़ों में सिखाएंगे पर्वतारोहण के गुर 

विज्ञापन
Uttarakhand news : 15 women to win Nanda Devi East and Bhagirathi 2 peak
नंदा देवी - फोटो : Facebook/Being Himachali

विस्तार

ऑल वुमन एक्सपीडिशन के तहत देश भर की 15 महिलाओं का दल सितंबर 2021 में नंदा देवी ईस्ट और भागीरथी-2 फतह करने  निकलेगा। इस अभियान का एवरेस्ट विजेता शीतल नेतृत्व करेंगी। इससे पूर्व अप्रैल में इन चयनित महिलाओं को दारमा और व्यास घाटी के पहाड़ों में प्रसिद्ध पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल प्रशिक्षण देंगे। 

विज्ञापन


ऑल वुमन एक्सपीडिशन के तहत 15 सदस्यीय महिलाओं के दल में 12 महिलाओं का चयन कर लिया गया है। इस दल में ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने पर्वतारोहण का एडवांस कोर्स किया है, लेकिन उन महिलाओं को पर्वतारोहण का अनुभव नहीं है। क्लाइंबिंग वियोंड द समिट की ओर से ऐसी महिलाओं को कुशल पर्वतारोहियों की टीम के साथ भागीरथी पिक्स-2, नंदा देवी ईष्ट चोटियों को फतह करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के तहत महाराष्ट्र की याद्धनिकी भिलेर, हिमाचल की बबीता ठाकुर, हेमलता, धारचूला की मनीषा सीपाल, पूजा सीपाल, मेनका गुंज्याल, कलावती बराल, प्रीति रावत, रेखा, दीपिका, मीनाक्षी राठौर और मौना का चयन किया गया है। तीन अन्य महिलाओं का अभी चयन नहीं हो पाया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण 2020 में नहीं हो पाया ऑल वुमन एक्सपीडिशन

कोविड-19 के कारण 2020 में ऑल वुमन एक्सपीडिशन शुरू नहीं हो पाया। अब क्लाइंबिंग वियोंड समिट ने सितंबर 2021 में इसका आयोजन करने का निर्णय लिया है। एक्सपीडिशन के लिए महिलाओं का दल काफी उत्साहित है। इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।  

पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए ऑल वुमन एक्सपीडिशन शुरू किया गया है। प्रथम चरण में 15 महिलाओं को भागीरथी पिक्स-2 और नंदा देवी ईस्ट चढ़ाया जाएगा। इससे पूर्व अप्रैल में दारमा और व्यास घाटी के पहाड़ों में चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
- योगेश गर्ब्याल, एवरेस्ट विजेता पिथौरागढ़

पर्वतारोहण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ऑल वुमन एक्सपीडिशन शुरू किया गया है। महिलाओं को ऐसे एडवेंचर खेलों में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। पर्वतारोहण में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।  
- शीतल , एवरेस्ट विजेता पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed