फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 117 yoga instructors will soon be appointed in government colleges

Uttarakhand: महाविद्यालयों में जल्द होगी 117 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति, विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

Fri, 15 Mar 2024 10:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Mar 2024 10:56 AM IST
सार

 राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए  उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती आउटसोर्स के जरिए होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News 117 yoga instructors will soon be appointed in government colleges
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में जल्द ही 117 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों की भर्ती आउटसोर्स से होगी। जिन्हें 11 माह के लिए अस्थाई रूप से तैनाती दी जाएगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रुपये प्रतिवादन या अधिकतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ योग का प्रशिक्षण देने के लिए नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग प्रशिक्षक के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है।
विज्ञापन


इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल rojgarprayag.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों मेंमिलेगी तैनाती 
रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के बाद अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें....LokSabha Election: टिहरी सीट भाजपा आठ बार जीती जरूर, मगर कांग्रेस की जड़ों की नहीं हिला पाई, ऐसा रहा है इतिहास

 

नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास भी कराया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। - डाॅ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed