फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 104.53 crore released for drinking water and sewerage schemes

Uttarakhand: पेयजल सीवरेज योजनाओं के लिए 104.53 करोड़ जारी, 19 परियोजनाओं के लिए दिया बजट

Tue, 03 Mar 2026 11:27 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 03 Mar 2026 11:27 PM IST
सार

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कुल 19 योजनाओं के लिए बजट आवंटित किया गया है। पहली श्रेणी में 14 चालू योजनाओं के लिए 88.55 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News 104.53 crore released for drinking water and sewerage schemes
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

शासन ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में पेयजल आपूर्ति में सुधार और सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। केंद्र सरकार की स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के तहत कुल 104 करोड़ 53 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इस संबंध में अपर सचिव अपूर्वा पांडे द्वारा आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कुल 19 योजनाओं के लिए बजट आवंटित किया गया है। पहली श्रेणी में 14 चालू योजनाओं के लिए 88.55 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। दूसरी श्रेणी में पांच अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 15.98 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस बजट से राजधानी देहरादून सहित कुमाऊं के हल्द्वानी और नैनीताल जैसे क्षेत्रों में पेयजल और जल निकासी की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन


विशेष गहन पुनरीक्षण:  राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का हुआ मिलान
विज्ञापन
विज्ञापन


किस शहर में कहां होंगे काम
देहरादून में जैन प्लाट वाणी विहार, लाडपुर रिंग रोड (फेज-2), संस्कृति लोक कॉलोनी, पटेलनगर (पूर्वी) और इंदिरा नगर सीमाद्वार पेयजल योजनाओं को बजट मिला है। साथ ही सहारनपुर चौक से पथरीबाग और आराघर से मोथरोवाला तक ट्रंक सीवर लाइन बिछाने के काम में तेजी आएगी। हल्द्वानी-काठगोदाम वाटर सप्लाई स्कीम के संवर्द्धन और विभिन्न वार्डों में सीवरेज नेटवर्क के लिए बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल की मढ़ी चौरास पंपिंग योजना, नरेंद्र नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज कार्य, और चंपावत की ब्यानधुरा पेयजल योजना को भी वित्तीय मंजूरी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed