फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand new governor baby rani maurya

डॉ. केके पॉल के बाद उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी भाजपा नेत्री बेबी रानी मौर्य

Sat, 25 Aug 2018 07:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Aug 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand new governor baby rani maurya
बेबी रानी मौर्य
उत्तराखंड की नई राज्यपाल बेबी रानी मौर्या होंगी। भाजपा की पुरानी नेत्री बेबी रानी मौर्य को बड़े ओहदे से नवाजा गया है। उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। वे उत्तर प्रदेश में कद्दावर नेता हैं। मारग्रेट आल्वा के बाद यह दूसरी महिला हैं जो उत्तराखंड की राज्यपाल बनी हैं।
विज्ञापन


बेबी रानी मौर्य आगरा के बालूगंज में रहती हैं। वे आगरा की मेयर रह चुकी हैं। पूर्व में राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। वर्तमान में यूपी बाल आयोग की सदस्य हैं। उन्हें बड़े पद मिलने की चर्चा जोरों पर थी। बेबी रानी मौर्य एमए, बीएड हैं। फिलहाल वे अमेरिका गई हुई हैं। उनके राज्यपाल बनने की सूचना के बाद घर व आसपास खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


मंगलवार की शाम केंद्र सरकार ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। इससे पहले डॉ. केके पॉल उत्तराखंड के राज्यपाल थे। जिनका कार्यकाल 8 जुलाई माह में समाप्त हो गया था। लाल जी टंडन को बिहार, गंगा प्रसाद को सिक्किम, सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर, सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, तथागत रॉय को मेघालय, कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1995 में शहर की पहली महिला मेयर बनी थीं बेबी रानी मौर्य

uttarakhand new governor baby rani maurya
BJP LOGO

भारतीय जनता पार्टी की एक आम कार्यकर्ता से लेकर उत्तराखंड का राज्यपाल बनने तक के सफर में बेबी रानी मौर्य तमाम उतार चढ़ाव देखे हैं। पहले चुनाव में मेयर के पद तक पहुंची तो बाद में विधायक का चुनाव हार गईं लेकिन पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। बेबीरानी मौर्य के ससुर एमडी मौर्य आईपीएस अधिकारी थे। पति प्रदीप कुमार मौर्य बैंक के अधिकारी रहे। परिवार में राजनीतिक माहौल नहीं था।

सास कमला मौर्य बताती हैं कि बेबीरानी मौर्य ने डरते-डरते राजनीति में आने के लिए इजाजत मांगी थी। ससुर ने इजाजत दी तो भाजपा ज्वाइन कर ली। पार्टी में आने के कुछ ही दिनों बाद 1995 में उन्होंने मेयर जैसा अहम चुनाव लड़ाया। जनता ने उनका साथ दिया और वे मेयर चुनी गईं। 2000 तक वे आगरा की मेयर रहीं। वह शहर की पहली महिला मेयर थीं।

1997 में वे राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष रहीं। वर्तमान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तब राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रहे। 2001 में उन्हें प्रदेश सामाजिक कल्याण बोर्ड सदस्य बनाया गया। 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं। इसके बाद पार्टी ने 2007 में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया लेकिन बसपा उम्मीदवार नारायण सिंह सुमन ने उन्हें नजदीकी अंतर से हरा दिया। 2013 से 2015 तक संगठन में उन्होंने प्रदेश मंत्री का दायित्व संभाला। वर्तमान में बेबीरानी मौर्य राष्ट्रीय परिषद एवं प्रदेश कार्य समिति की सदस्य हैं। बेबीरानी मौर्य पार्टी का शालीन चेहरा है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा का उन्हें प्रतिफल मिला है। इसके साथ ही आलाकमान ने पार्टी का दलित चेहरा और महिला होने के नाते ही उन्हें दायित्व सौंपा है। 

एक नजर...
- सामाजिक कार्यों के लिए 1996 में समाज रत्न से सम्मानित किया गया
- 1997 में उत्तर प्रदेश समाज रत्न सम्मानित किया गया
- 1998 में नारी रत्न से सम्मानित किया गया
- 18 वर्ष से नव चेनता जागृति संस्था के माध्यम से दलित एवं पिछड़ी महिला के लिए कार्य किया
- बच्चियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सेवा भारती के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम

अब तक ये रहे हैं राज्यपाल

uttarakhand new governor baby rani maurya
उत्तराखंड राज्यपाल केके पॉल

राज्यपाल की भूमिका में डॉ. केके पॉल का पांच साल का कार्यकाल आठ जुलाई को पूरा हो चुका है। मेघालय के राज्यपाल के तौर पर उनकी नियुक्ति के आदेश एक जुलाई, 2013 को हुए थे। 

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल की विदाई का वक्त मुकर्रर हो गया है। भाजपा नेत्री रहीं बेबी रानी मौर्य उनकी जगह राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगी। मौर्य का राजभवन में आगमन होगा और केके पॉल रुख्सत होंगे। उनके उत्तराखंड में तीन साल सात महीने के कार्यकाल के दौरान हरीश रावत सरकार के सियासी संकटका कालखंड चर्चाओं में रहा। इस अवधि में वह भाजपा के निशाने पर रहे। 

नौ कांग्रेस विधायकों की बगावत से अल्पमत में आई कांग्रेस सरकार को लेकर चले गतिरोध के दौरान सियासी दलों ने राजभवन की भूमिका को अपने-अपने हिसाब से परिभाषित किया था। फिर भी राज्यपाल के तौर डॉ. पाल के खाते में बहुत कुछ ऐसा है, जिसके लिए वे याद किए जाएंगे। उन्होंने उच्च शिक्षा के सुधार और मेधावी शिक्षकों, छात्रों के सम्मान की नई परंपरा शुरू की।      

डॉ. केके पॉल एक जुलाई 2013 में मेघालय के राज्यपाल बने थे। पिछले पांच साल के दौरान वे नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के राज्यपाल रहे और फिर उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई । उन्होंने जनवरी 2015 को उत्तराखंड के छठे राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर उनके कार्यकाल के तीन साल पांच महीने पूरे हुए। पिछले काफी समय से उनकी विदाई की चर्चाएं हवाओं में तैर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड पधारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजभवन का आतिथ्य ग्रहण करने के बाद ये अटकलें थीं कि शायद पॉल की विदाई न हों। लेकिन भाजपा नेत्री बेबी रानी मौर्या को राज्यपाल बनाने के साथ ही पॉल की विदाई को लेकर बना सस्पेंस भी खत्म हो गया है। अब नए राज्यपाल के शपथग्रहण के साथ ही पॉल राजभवन से विदा हो जाएंगे।

राज्यपाल डॉ. केके पॉल से पहले डॉ. अजीज कुरैशी, मारग्रेट आल्वा, बीएल जोशी, सुदर्शन अग्रवाल और सुरजीत सिंह बरनाला उत्तराखंड के राज्यपाल रहे हैं।

उत्तराखंड में एक बार फिर से सियासी पृष्ठभूमि के राज्यपाल

uttarakhand new governor baby rani maurya
अजीज कुरैशी - फोटो : amar ujala

18 साल पहले अस्तित्व में आए इस उत्तराखंड राज्य को एक बार फिर से सियासी पृष्ठभूमि वाले राज्यपाल मिलने जा रहे हैं।

राज्य के पहले राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे। चौथे राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाली मारग्रेट अल्वा भी केंद्र की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहीं थीं। पांचवे राज्यपाल रहे अजीज कुरैशी भी कांग्रेसी पृष्ठभूमि के ही थे। केंद्र की तत्कालीन भाजपा सरकार ने सबसे पहले एक ब्यूरोक्रेट सुदर्शन अग्रवाल को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया था।

वे राज्यसभा में बतौर महासचिव काम कर चुके थे। इसके बाद 2007 में केंद्र की कांग्रेसी सरकार ने भी पूर्व ब्यूरोक्रेट बीएल जोशी को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया था। 2015 में केंद्र सरकार ने एक बार फिर से ब्यूरोक्रेसी पृष्ठभूमि के डॉ. केके पॉल को राज्यपाल बनाया था। इस मर्तबा केंद्र की भाजपा सरकार ने एक बार फिर से सियासी बैकग्राउंड वाली बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed