{"_id":"58d3e6064f1c1b771d1a1d29","slug":"uttarakhand-new-government-first-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः शुक्रवार को नई सरकार का पहला विस सत्र, सिक्योरिटी टाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः शुक्रवार को नई सरकार का पहला विस सत्र, सिक्योरिटी टाइट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Mar 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की नई सरकार को पहला विधानसभा शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 24 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार से शुरू होने वाले सत्र के दौरान ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों से किसी तरह के टकराव से बचने और उन्हें बैरियर पार न करने देने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम रविनाथ रमन और एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस लाइन में विधानसभा परिसर में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी किसी तरह की टिप्पणी ना करें।
विज्ञापन
किसी प्रकार का विवाद होने की स्थिति में अधिकारियों को तत्काल उसकी जानकारी दी जाए। विधानसभा गेट पर चेकिंग के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी संदिग्ध वस्तु अंदर न जाने पाए।
विज्ञापन
रूट ड्यूटी पर तैनात अधिकारी विधानसभा के बाहर किसी भी वाहन की पार्किंग न होने दें। इस मौके पर एडीएम हरबीर सिंह, एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट, एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी देहात श्वेता चौबे आदि मौजूद रहे।
ड्यूटी में रहेगा यह पुलिस बल
विधानसभा ड्यूटी में अपर पुलिस अधीक्षक पांच, पुलिस उपाधीक्षक आठ, प्रभारी निरीक्षक 11, उपनिरीक्षक 50, महिला उपनिरीक्षक छह, मुख्य आरक्षी 17, आरक्षी 140, महिला आरक्षी 43, पीएसी की तीन कंपनी को लगाया गया है।