फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड का नया सीएम : पहली बार यूपी से चुने गए थे विधायक, तीरथ सिंह का शिक्षा मंत्री से लेकर अब तक का सफर

Wed, 10 Mar 2021 04:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Mar 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand new cm tirath singh rawat : Tirath Singh Rawat new cm of uttarakhand
तीरथ सिंह रावत - फोटो : एएनआई

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार की सुबह विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है।


 

उत्तराखंड की सियासी उथल-पुथल में मार्च की भी चर्चा, पूर्व से ही इसी माह में सामने आती रही है उठापटक

आज शाम को 4:00 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज ही होगा। विभागों का बंटवारा भी आज भी किया जाएगा। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह रावत का नाम प्रस्तावित किया था। जिस पर पार्टी के सभी नेताओं ने अपना समर्थन दिया।
 


राज्य के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 2000 में उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए थे। यह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर छाए रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत
 

uttarakhand new cm tirath singh rawat : Tirath Singh Rawat new cm of uttarakhand
तीरथ सिंह रावत

वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

uttarakhand new cm tirath singh rawat : Tirath Singh Rawat new cm of uttarakhand
तीरथ सिंह रावत

उनका जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के असवालस्यूं के सीरों गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम कलम सिंह रावत है। तीरथ साल 1997 में यूपी से विधायक चुने गए थे। तब यूपी-उत्तराखंड का बंटवारा नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand new cm tirath singh rawat : Tirath Singh Rawat new cm of uttarakhand
तीरथ सिंह रावत

तीथ सिंह ने पौड़ी सीट से 17 वें लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए थे, जिसमें वे भारी मतों से विजयी हुए थे। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को ढाई लाख से अधिक मतों से हराया था।

विज्ञापन
uttarakhand new cm tirath singh rawat : Tirath Singh Rawat new cm of uttarakhand
तीरथ सिंह रावत

जनपद पौड़ी से तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के पांचवें सीएम बने हैं। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पौड़ी जिले की धमक देखने को मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed