फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand govt crisis cm trivendra rawat resignation news : Trivendra Singh Rawat trending in social media

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर छाए रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत

Wed, 10 Mar 2021 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Mar 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand govt crisis cm trivendra rawat resignation news : Trivendra Singh Rawat trending in social media
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को सोशल मीडिया पर छाए रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने अपने करीबियों को मुख्यमंत्री के इस्तीफे की सूचना दी तो ट्विटर पर भी हैशटैग त्रिवेंद्र सिंह रावत और सिंह रावत ट्रेंड पर रहा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: बुधवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम पद के लिए चर्चाओं में इन नेताओं के नाम
विज्ञापन


दिनभर फेसबुक, व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोग त्रिवेंद्र सिंह रातव की फोटो, वीडियो शेयर करते रहे। दोपहर बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दिया तो लोगों ने टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया पर नजरें बनाए रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी को नए चेहरे की जरूरत

जहां लोग अपने करीबियों को फोन कर सीएम के इस्तीफे की सूचना ले रहे थे। वहीं प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की चर्चा भी लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही थी। जबकि कुछ लोगों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीम बनाकर भी चुटकी ली।
 
उत्तराखंड: असंतुष्टों की गोलबंदी ने खिसका दी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की कुर्सी, विधायक ही नहीं मंत्री भी थे नाराज

त्रिवेंद्र पर सोशल मीडिया से ट्वीट

-द नोकटरनल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। बुरा हुआ। मैंने अभी-अभी यह नाम याद किया था।

-अन्नू बेरोजगार
मुख्यमंत्रियों की संख्या 09 
शपथग्रहण समारोह 13
उत्तराखंड पीसीसीएस एग्जाम 05

-अजय कुमार
जनहित याचिका स्पष्ट हुई। 

-माईसेल्फ 
उत्तराखंड के छात्र आंदोलन पर है और सरकार राजनीति में खेल रही है।

-नरेंद्र नाथ मिश्रा
नई बीजेपी अपने सीएम के बदलने के दबाव को नहीं मानती थी। राज्य के असंतोष को बहुत मजबूती से निपट लेती है। उत्तराखंड पहला राज्य होगा जब यह दबाव काम आया। अब कुछ और राज्यों से ऐसी मांग उठ सकती है।

-चुन्नीलाल साहू
जब त्रिवेंद्र रावत मुख्यमंत्री बने थे, तो भाजपा का स्लोगन था, नरेंद्र-देवेंद्र-त्रिवेंद्र। अब देवेंद्र और त्रिवेंद्र दोनों ही अपनी कुर्सी से हट चुके हैं।

-असद मलिक
ओये पहले नए सीएम का नाम बता। कल हम एग्जाम में क्या डिस्कस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed