फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New Chief Minister: Legislature Party meeting Will be held on Wednesday, These ministers Name comes for post of CM

उत्तराखंड: आज होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम पद के लिए चर्चाओं में इन नेताओं के नाम

Wed, 10 Mar 2021 12:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand New Chief Minister: Legislature Party meeting Will be held on Wednesday, These ministers Name comes for post of CM
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें शीर्ष नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों में से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

 


केंद्रीय पर्यवेक्षक देहरादून पहुंचे
विधानमंडल दल की बैठक में नया नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके नाम हैं सीएम की दौड़ में
मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के लिए सबसे ऊपर नाम चल रहा है पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत का। धन सिंह रावत वर्तमान में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर आसीन हैं।

इसके साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी चर्चा में है।हालांकि प्रदेश का नया सीएम कौन होगा ये विधायक दल की बैठक के बाद ही तय होगा। 

मुख्यमंत्री घटनाक्रम, कब क्या हुआ

सुबह 11 बजे : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
दोपहर 12 बजे : मुख्यमंत्री रावत मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां कार्यकर्ता उनका पहले से ही इंतजार कर रहे थे। वह कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए उनके साथ जमीन पर ही बैठ गए।
दोपहर 1 बजे : विधायक मुन्ना सिंह चौहान सामने आए। बोले कि कोई नाराज नहीं है। मुख्यमंत्री तीन बजे मीडिया से बात करेंगे।
दोपहर 2 बजे : विधायक मुन्ना सिंह चौहान फिर सीएम आवास के बाहर मीडिया से रूबरू हुए। कहा, साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे।
दोपहर 3:30 बजे : मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत सामने आए। बोले पहले मुख्यमंत्री राजभवन जाएंगे, इसके बाद प्रेस वार्ता करेंगे।
शाम 4:10 बजे : मुख्यमंत्री राजभवन के गेट नंबर तीन से राजभवन पहुंचे और इस्तीफा दिया, वो यहां करीब 10 मिनट रुके।
शाम 4:25 बजे : मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
शाम 4:50 बजे : मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता करने के बाद मुख्यमंत्री आवास लौट गए। यहां बाहर लॉन में ही कार्यकर्ताओं के पास बैठ गए।
शाम 5 बजे : मुख्यमंत्री रावत कार्यकर्ताओं से विदा लेकर मुख्यमंत्री आवास में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed