फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand NDRF team search Drowned Joint Director of Agriculture Department of Haryana at Devprayag Sangam

Devprayag: गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक की तलाश में जुटी NDRF, नहीं लग रहा कोई सुराग

Fri, 30 Jun 2023 03:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Jun 2023 03:20 PM IST
सार

जगराज डांडी परिवार के साथ देवप्रयाग गए थे। यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा तो उनका पैर फिसल गया और वे गंगा के तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन
Uttarakhand NDRF team search Drowned Joint Director of Agriculture Department of Haryana at Devprayag Sangam
देवप्रयाग संगम पर पर्यटक की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर गुरुवार को पैर फिसलने से बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: रोकी गई केदारनाथ यात्रा सुचारू, मानसून शुरू होते ही घटने लगी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।

Uttarakhand NDRF team search Drowned Joint Director of Agriculture Department of Haryana at Devprayag Sangam

संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देरशाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया था। देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना तड़के से सर्च अभियान चला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed