{"_id":"5b6c60b74f1c1ba23e8b6086","slug":"uttarakhand-ndrf-permanent-battalion","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को दी एनडीआरएफ बटालियन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को दी एनडीआरएफ बटालियन की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) एक की स्थायी बटालियन की सौगात दी है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने राज्यसभा में उत्तराखंड को एनडीआरएफ की स्थायी बटालियन आवंटित करने का मसला उठाया था।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की बटालियन मिलने से प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले उत्तराखंड को बड़ी राहत मिलेगी। वैसे तो प्रदेश में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की कंपनियां तैनात हैं, लेकिन आपदाओं की भीषण घटनाओं के समय एनडीआरएफ की बटालियन की सेवाएं ली जाती हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस निर्णय पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। बलूनी ने पिछले दिनों राज्यसभा में प्रदेश की आपदा का मुद्दा उठाया था। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की थी कि बचाव कार्यों में त्वरित सहयोग के लिए उत्तराखंड में एनडीआरएफ की स्थायी बटालियन की स्थापना की जानी चाहिए।
विज्ञापन
बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में बादल फ टने, भूस्खलन, बाढ़, जलभराव, अतिवर्षा, वनाग्नि जैसी घटनाएं घटित होती रहती हैं, ऐसे में राज्य सरकार के सीमित संसाधन पूरी क्षमताओं के बाद भी अपेक्षित राहत नहीं दे पाते। इन परिस्थितियों में एनडीआरएफ की बटालियन का आवंटन काफ मददगार होगा।