फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand natural beauty is famous in bollywood.

फिल्म जगत पर चढ़ा उत्तराखंड का गहरा रंग

Tue, 31 Mar 2015 12:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुंबई-देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, मुंबई-देहरादून Updated Tue, 31 Mar 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand natural beauty is famous in bollywood.

हाल में मुंबई में संपन्न फिक्की फ्रेम्स 2015 में बॉलीवुड के फिल्मकारों और कलाकारों पर उत्तराखंड का रंग देखने को मिला।

विज्ञापन


हर किसी की दिलचस्पी इस प्राकृतिक सौंदर्य वाले में शूटिंग को लेकर थी। इस मौके पर उत्तराखंड फिल्म प्रोड्यूसर्स ‘एनचैंटिंग हिमालया’ के एमडी सतीश शर्मा देहरादून से यहां आए हुए हैं।

उत्तराखंड में फिल्मों को बढ़ावा देने के प्रयास में लगे एनचैंटिंग हिमालया के प्रकाशन ‘पिक्चर उत्तराखंड’ का भी यहां विमोचन किया गया। इसमें उत्तराखंड की उन जगहों को खूबसूरती और प्रमुखता के साथ दिखाया गया है जहां बॉलीवुड के फिल्मकार शूटिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन जगहों का सौंदर्य और यहां की शांति कलाकारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के फिल्मकार हाल के वर्षों में विदेश जाने के बजाय देश में शूटिंग को प्राथमिकता देने लगे हैं। ऐसे में एनचैंटिंग हिमालया के प्रयास कामयाब होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की खूबसूरती से प्रभावित हैं इरफान खान

uttarakhand natural beauty is famous in bollywood.

फिक्की फ्रेम्स 2015 के दौरान तीन दिनों तक एनचैंटिंग हिमालया के स्टॉल पर फिल्मकारों की मौजूदगी दर्ज होती रही। सभी यह जानने को उत्सुक थे कि हिमालय की वादियों में शूटिंग को अब किस तरह आसानी से अंजाम दिया जा सकता है।

इस दौरान उत्तराखंड से बॉलीवुड में जगह बनाने वाले फिल्मकारों और कलाकारों ने इंडस्ट्री के प्रमुख निर्देशकों तथा ऐक्टरों से मुलाकात करके उन्हें इस बात पर विचार करने को कहा कि अपनी फिल्में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में कैमरों में कैद करें।

ऐक्टर इरफान खान ‘पिक्चर उत्तराखंड’ से प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इस राज्य की खूबसूरती को बचा कर रखने की जरूरत है और इसके लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने फिल्म ‘पानसिंह तोमर’ की यहां हुई शूटिंग के दिनों को याद किया और कहा कि उन दिनों की स्मृतियां सदा उनके मन में रहेंगी।

दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माता-निर्देशकों को शूटिंग की सुविधाएं मुहैया कराने में अहम रोल अदा कर सकती हैं। निर्देशक राजकुमार इस बात से काफी उत्साहित थे कि उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक शानदार जगह हो सकती है।

वहीं वरिष्ठ फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि वह अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed