{"_id":"61fb86ba7aa38e3dcc28bfa4","slug":"uttarakhand-national-winter-games-from-february-7-in-auli","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: औली में सात फरवरी से राष्ट्रीय शीतकालीन खेल, 16 टीमों के 200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: औली में सात फरवरी से राष्ट्रीय शीतकालीन खेल, 16 टीमों के 200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Thu, 03 Feb 2022 01:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:09 PM IST
सार
तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन खेलों से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए औली में सात फरवरी से राष्ट्रीय शीतकालीन खेल शुरू किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इन खेलों में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों से 16 टीमों के दो सौ खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
कोरोना के चलते 2019 से विंटर गेम का आयोजन नहीं किया गया था। इस साल कोरोना के घटते मामलों के बीच एक बार फिर शीतकालीन खेलों का आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन), जिला प्रशासन, आईटीबीपी, स्कीइंग एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत अन्य राज्यों की 16 टीमों के 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इस बार औली में अच्छी बर्फबारी हुई है। साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन खेलों से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन