फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand National Games: Technical team and volunteers are waiting for their honorarium for four months

Uttarakhand: जो राष्ट्रीय खेलों में रहे चुस्त, उनके लिए खेल विभाग सुस्त, चार माह से मानदेय का इंतजार

Tue, 17 Jun 2025 03:15 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 17 Jun 2025 03:15 PM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड सरकार की अपील पर तकनीकी दल और स्वयंसेवकों की टीमें भेजी थीं। टीमों में अलग-अलग खेलों की जरूरत के लिहाज से तकनीकी दल के सदस्य और स्पोर्ट्स स्पेसिफिक वॉलंटियर्स नियुक्त थे, लेकिन इन्हें मानदेय नहीं मिल सका।

विज्ञापन
Uttarakhand National Games: Technical team and volunteers are waiting for their honorarium for four months
बैठक लेतीं खेल मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों को संपन्न हुए चार महीने हो गए हैं। लेकिन उस दौरान 35 प्रकार के खेलों में अहम भूमिका निभाने वाले सैकड़ों तकनीकी दल के सदस्यों और स्वयंसेवकों को उनका मानदेय नहीं मिला है। ये सदस्य देशभर से आए थे।

विज्ञापन


अब वे अपने-अपने राज्यों से राष्ट्रीय फेडरेशन के पदाधिकारियों से संपर्क करके मानदेय के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। दूसरी ओर राष्ट्रीय फेडरेशन के पदाधिकारी उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन से सवाल कर रहे हैं। उत्तराखंड की एसोसिएशन राज्य के खेल विभाग से संपर्क कर रही है, लेकिन विभाग के पास जवाब एक ही है कि उन्हें भी बजट का इंतजार है।
विज्ञापन


विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड सरकार की अपील पर तकनीकी दल और स्वयंसेवकों की टीमें भेजी थीं। टीमों में अलग-अलग खेलों की जरूरत के लिहाज से तकनीकी दल के सदस्य और स्पोर्ट्स स्पेसिफिक वॉलंटियर्स नियुक्त थे। मसलन, बॉक्सिंग में ज्यादा सदस्यों की जरूरत होती है तो रग्बी में कम सदस्य चाहिए होते हैं। कुल मिलाकर ऐसे सदस्यों की संख्या सैकड़ों में है, जो खेलों के गौरवपूर्ण आयोजन में उत्साही भूमिका निभाने के बाद आज मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेहनताना  मिलेगा
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान जीटीसीसी के सदस्य रहे डॉ. एस.पी. देशवाल ने बताया कि खेलों के दौरान सभी फेडरेशन की टेक्निकल टीम और स्वयं सेवकों ने खेल आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उनके मानदेय के लिए खेल विभाग से बातचीत चल रही है, सरकारी प्रक्रिया में समय लग रहा है, बजट आते ही राशि जारी होनी शुरू हो जाएगी। वे निराश न हों, उनका मेहनताना निश्चित तौर पर मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जब शूर्पणखा बोली-EXCUSE ME...कुछ हटकर है ये रामलीला, कलाकारों के रोचक डायलॉग पर खूब लग रहे ठहाके

राष्ट्रीय खेलों के दौरान सभी 35 खेलों की राष्ट्रीय फेडरेशन ने टेक्निकल सदस्यों के दल भेजे थे, उनके साथ ही स्पोर्ट्स स्पेसिफिक वॉलंटियर्स भी नियुक्त किए थे। सभी की खेलों में सराहनीय भूमिका रही। लंबा समय गुजरने के कारण उनके मानदेय के लिए एसोसिएशन के पास पूरे देश से कॉल्स आ रही हैं। ओलंपिक एसोसिएशन खेल विभाग से अनुरोध कर रहा है कि यथाशीघ्र मानदेय जारी करवा दें, लेकिन विभाग को बजट का इंतजार है। -डीके सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed