फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand National Games After meeting in Delhi trial camps of were also postponed

National Games: दिल्ली में आईओए की बैठक टली...उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल कैंप भी टले

Sun, 27 Oct 2024 02:17 PM IST
अलका त्यागी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Oct 2024 02:17 PM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक का कहना है कि अगली तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है लेकिन 10 नवंबर को बैठक होने की चर्चा है, उम्मीद है कि जल्द ही राष्ट्रीय खेलों की रूपरेखा तय होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand National Games After meeting  in Delhi trial camps of were also postponed
- फोटो : freepik.com

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की 25 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली विशेष बैठक टलने के बाद राज्य में खिलाड़ियों के लिए लगने वाले ट्रायल कैंप भी टल गए हैं। फिलहाल न तो संघ की अगली बैठक को लेकर आधिकारिक घोषणा हुई है, न ही ट्रायल कैंप लेकर कोई अगली तारीख तय हुई है।

विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक का कहना है कि अगली तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है लेकिन 10 नवंबर को बैठक होने की चर्चा है, उम्मीद है कि जल्द ही राष्ट्रीय खेलों की रूपरेखा तय होगी। वहीं, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी का कहना है कि ट्रायल कैंप दिवाली के बाद लगाने की पूरी तैयारी है। वहीं खेल अधिकारियों का भी कहना है कि खेलों की तैयारियां सही गति में हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद अंदरखाने यह संशय बना हुआ है कि भारतीय ओलंपिक संघ की खींचतान बरकरार रही तो तैयारियों को अंतिम रूप देने का समय नहीं बचेगा। अब सिर्फ तीन महीने का समय बाकी है। कब आईओए की अगली बैठक होगी। उसमें खेल कार्यक्रम की आगे की रूपरेखा निर्धारित हो सकेगी या नहीं फिर प्रक्रिया पूरी होने में कितना समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


PM Modi Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना 'मन की बात' कार्यक्रम का 115वां संस्करण, प्रदेशवासियों से की ये अपील

बैठक के जरिए आईओए एक विशेष समिति का गठन करेगी, जो उत्तराखंड दौरे पर आएगी। ये समिति खेल स्थान, स्टेडियम, वॉटर स्पोर्ट्स आदि के स्थानों का अंतिम चयन करेगी। हर प्रतियोगिता के लिए निदेशक की नियुक्ति की जाएगी। इनके बिना अभी तक राज्य की तैयारियां संभावित स्थानों पर चल रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय खेलों की तारीख 28 जनवरी से 14 फरवरी तय हुई है, इसमें बदलाव की आशंका नहीं है। आईओए की अगली बैठक में खेल स्थानों का अंतिम चयन, दिशा-निर्देश और आगे के कार्यक्रम तय हो जाएं तो हमें अपनी तैयारी और पुख्ता तरीके से बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
- अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव, खेल

हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द आईओए की अगली बैठक में राष्ट्रीय खेलों से संबंधित सभी निर्णय हो जाएं। कोशिश की जाएगी कि राष्ट्रीय खेलों की रूपरेखा जल्द निर्धारित हो, ताकि उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों का गौरव मिले।
- अलकनंदा अशोक, संयुक्त सचिव, भारतीय ओलंपिक संघ

खेलों के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ियों के ट्रायल कैंप दिवाली के बाद लगने शुरू हो जाएंगे।
- महेश नेगी, अध्यक्ष, उत्तराखंड ओलंपिक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed