फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nanda Gaura Yojana 12th pass girls will get 51 thousand rupees online application started

नंदा गौरा योजना: उत्तराखंड में 12वीं पास बालिकाओं को मिलेंगे 51 हजार रुपये, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Fri, 12 Jul 2024 11:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jul 2024 11:03 PM IST
सार

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए वित्तीय वर्ष-2023-24 से पात्र लाभार्थियों के आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Nanda Gaura Yojana 12th pass girls will get 51 thousand rupees online application started
ऑनलाइन आवेदन - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

12वीं पास करने वाली बालिकाओं को सरकार 51 हजार रुपये देगी। नंदा गौरा योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। बालिकाएं 30 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि यह योजना बालिकाओं का भविष्य संवारने वाली है।

विज्ञापन


मंत्री आर्य ने बताया कि इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर जहां 11 हजार की धनराशि दी जाती है तो वहीं बिटिया के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर 51 हजार की धनराशि प्रदान की जाती है। इस योजना ने बेटे और बेटी में फैली असमानता को खत्म करने का काम किया है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए वित्तीय वर्ष-2023-24 से पात्र लाभार्थियों के आवेदन की ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कन्या शिशु के जन्म पर आवेदन के लाभ के लिए कन्या के जन्म के छह माह के भीतर आवेदन की व्यवस्था है। जिसके तहत पोर्टल पर लगातार आवेदन आ जा रहे हैं। बताया कि पात्र लाभार्थी बालिकाएं वेबसाइट www.nandagaurauk.in पर आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: नदियों पर बने पुलों को बारिश और बाढ़ से बचाने के लिए एसओपी जारी, हुए ये प्रावधान

एक पेड़, एक मां को सफल बनाने के निर्देश
मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय बैठक में निर्देश दिए कि हरेला के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़, एक मां के नाम को सफल बनाया जाए। कहा कि हम सब का यह कर्तव्य है कि इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि एकल महिला स्वरोजगार योजना और महिला कल्याण कोष की जो नियमावली अभी तक नहीं बनी है, उसे लेकर एक हफ्ते में पूर्ण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed