फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand nagar Nikay municipal bodies are expected to get more than 4500 crores 15th Finance Commission

Uttarakhand: प्रदेश नगर निकायों को 4500 करोड़ से अधिक मिलने का अनुमान, आयोग के सामने रखा गया पक्ष

Tue, 20 May 2025 09:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 May 2025 09:35 AM IST
सार

प्रदेश में निकायों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। इन निकायों के सामने राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता व अन्य पैमानों पर खरा उतरने की चुनौती है।

विज्ञापन
Uttarakhand nagar Nikay municipal bodies are expected to get more than 4500 crores 15th Finance Commission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के नगर निकायों को इस बार 16वें वित्त आयोग से 4500 करोड़ से अधिक की ग्रांट मिलने की उम्मीद है। निकाय प्रतिनिधियों के अलावा सरकार ने भी मजबूती से अपना पक्ष आयोग के सामने रखा है।

विज्ञापन

15वें वित्त आयोग ने उत्तराखंड के नगर निकायों को 4181 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की सिफारिश की थी। उस समय राज्य में करीब 85 निकाय थे। आज निकायों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। इन निकायों के सामने राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता व अन्य पैमानों पर खरा उतरने की चुनौती है। खास बात ये भी है कि इनमें बड़ी संख्या उन नगर निकायों की भी है, जिनके अपने कमाई के साधन नहीं हैं। जो पुराने निकाय हैं, उनके कमाई के साधन भी पर्याप्त नहीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...लैब अटेंडेंट परीक्षा: मामला केवल ब्लूटूथ से नकल का नहीं: प्रश्नपत्र देश में कहीं लीक होने की आशंका, मिले सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर नगर निकाय केंद्र व राज्य से मिलने वाली ग्रांट पर ही निर्भर हैं। कूड़ा निस्तारण की सबसे बड़ी चुनौती है। देहरादून समेत कोई भी नगर निकाय अब तक इस चुनौती से पूरी तरह पार नहीं पा सका है। कूड़े का ढेर व इसके निस्तारण पर खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने भी प्रमुखता से यही मुद्दा उठाया है। 16वें वित्त आयोग से नगर निकायों को खास उम्मीद है। हालांकि कितनी राशि मिलेगी, यह बाद में ही स्पष्ट होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed