फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand MP Anil Baluni announces plans to convert home of martyred Baba Jaswant Singh into museum

उत्तराखंड: सांसद अनिल बलूनी की घोषणा, बलिदानी बाबा जसवंत सिंह के घर को बनाएंगे संग्रहालय

Sun, 27 Sep 2026 03:36 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 27 Sep 2026 03:36 PM IST
सार

गढ़वाल सांसद बलूनी ने लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में स्थित उनके पैतृक गांव बाडियूं का दौरा किया। उन्होंने अमर शहीद की जन्मस्थली पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Uttarakhand MP Anil Baluni announces plans to convert home of martyred Baba Jaswant Singh into museum
भाजपा सांसद अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने घोषणा की है कि 1962 युद्ध के अमर बलिदानी बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक घर को संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बाबा जसवंत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे उत्तराखंड की युवा पीढ़ी लगातार प्रेरणा पाती रहेगी।

विज्ञापन


गढ़वाल सांसद बलूनी ने लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र में स्थित उनके पैतृक गांव बाडियूं का दौरा किया। उन्होंने अमर शहीद की जन्मस्थली पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाबा जसवंत सिंह का पैतृक आवास जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इसका पुनरुद्धार कर आधुनिक संग्रहालय का रूप दिया जाएगा। भाजपा सांसद ने अपनी यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने गांवों में रात्रि प्रवास कर आम लोगों से सीधा संपर्क स्थापित किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की अनुमति जारी, 29 को सीबीआरआई की टीम होगी रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बाबा जसवंत सिंह रावत 19 अगस्त 1960 को 4 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। 1962 के युद्ध में अरुणाचल प्रदेश के नूरानांग में उन्होंने तीन दिनों तक अकेले मोर्चा संभाला और साथियों के साथ 300 दुश्मन सैनिकों को ढेर कर अपना बलिदान दिया। अदम्य शौर्य के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed