{"_id":"635ea80dee4e81231d05684f","slug":"uttarakhand-more-than-100-crore-rupees-transfer-to-state-from-union-transport-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से प्रदेश को मिली 100 करोड़ से ऊपर की सौगात, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से प्रदेश को मिली 100 करोड़ से ऊपर की सौगात, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 30 Oct 2022 10:09 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:09 PM IST
सार
एक ओर जहां मंत्रालय ने नेशनल हाईवे के निर्माण कार्यों के लिए बजट बढ़ा दिया है तो दूसरी ओर नेशनल परमिट में वसूली गई फीस का हिस्सा भी उत्तराखंड के खाते में डाल दिया है।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तराखंड को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से 100 करोड़ से ऊपर की सौगात मिली है। एक ओर जहां मंत्रालय ने नेशनल हाईवे के निर्माण कार्यों के लिए बजट बढ़ा दिया है तो दूसरी ओर नेशनल परमिट में वसूली गई फीस का हिस्सा भी उत्तराखंड के खाते में डाल दिया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक नेशनल हाईवे के कार्यों के लिए इस वित्तीय वर्ष में 205 करोड़ का बजट आवंटित किया गया था। मंत्रालय ने मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम के साथ उत्तराखंड का बजट भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अब उत्तराखंड को 305 करोड़ रुपये मिलेंगे। दूसरी ओर, नेशनल परमिट बनने पर उसकी आय का एक हिस्सा उत्तराखंड को मिलता है। सितंबर की कमाई का चार करोड़ 83 लाख रुपये का हिस्सा भी उत्तराखंड को मिल गया है।
विज्ञापन