फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon Update: rain continues from 17 july in uttarakhand

Uttarakhand Weather Forecast: कंकराड़ी में लापता युवक का शव चार दिन बाद बरामद, गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद

Wed, 21 Jul 2021 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 21 Jul 2021 03:38 PM IST
सार

बता दें कि 17 जुलाई की शाम से राज्य के लगभग सभी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं आज बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे खुले हुए हैं, लेकिन गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update: rain continues from 17 july in uttarakhand
कंकराड़ी में लापता युवक का शव बरामद किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लगातार पांचवें दिन आज बुधवार को भी लगभग सभी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है। इससे एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया है। वहीं लोगों को जलभराव, भूस्खलन और मार्ग बंद होने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी में देर रात से बारिश हो रही है। घना कोहरा भी छाया हुआ है।

विज्ञापन


Uttarkashi: बादल फटने से तीन लोग जिंदा दफन, सुबह दिखा भयावह मंजर, देखें वीडियो...
विज्ञापन


ककरानी गांव में लापता हुए युवक तलाश जारी
उत्तरकाशी जिले के कंकराड़ी में लापता युवक का शव बुधवार को घटना के चार दिन बाद बरामद कर लिया गया है। रविवार रात को बादल फटने से कंकराड़ी के गदेरे (बरसाती नाला) में उफान आ गया था। सुमन गदेरे में बह गया था। तभी से लापता की तलाश जारी थी। लापता हुए युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम को बुधवार की सुबह साडा के निकट मानव शरीर के कुछ अवशेष मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: कुमाऊं में बारिश से रास्ते बंद, उफनाए गदेरे में बही महिला, गुरुग्राम के पर्यटक की मौत, तस्वीरें...

बता दें कि बीते रविवार को ककरानी में बादल फटने की घटना से गांव का एक युवक लापता हो गया था। युवक खेतों में पानी लगाने गया हुआ था। इसी दौरान गांव का गधेरा (बरसाती नाला) उफान पर आ गया और वह बह गया।

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में रात को फटा बादल, तीन गांवों पर बरसी तबाही, सुबह दिखा खौफनाक मंजर, तस्वीरें

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग दोपाखी में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से बाधित हो गया है। हाईवे पर अल्मोड़ा, हल्द्वानी और रानीखेत की तरफ आने जाने वाले वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई।

17 जुलाई की शाम से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी
बुधवार को तड़के से ही राजधानी देहरादून सहित सभी इलाकों में बारिश हो रही है।  हालांकि सुबह साढ़े नौ बजे दून में धूप निकल आई। बता दें कि 17 जुलाई की शाम से राज्य के लगभग सभी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं बुधवार को बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे खुले हुए हैं, लेकिन गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है।

बारिश से मौसम में ठंडक आई

चमोली जनपद में रुक-रुककर बारिश जारी है। बदरीनाथ हाईवे नगरासू से माणा गांव तक सुचारु है। जिले में 37 संपर्क मोटर मार्ग जगह-जगह मलबा आने से अवरुद्ध पड़े हैं। मौसम के दिनभर खराब रहने के आसार बने हुए हैं। बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है।

गंगोत्री हाईवे सुनगर के पास मलबा व बोल्डर आने से अवरुद्ध
उत्तरकाशी में भी बारिश का सिलसिला जारी है। यहां बुधवार सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। गंगोत्री हाईवे सुनगर के पास मलबा व बोल्डर आने से अवरुद्ध है। बीआरओ की मशीनें व मजदूर हाईवे खोलने में जुट गए हैं।

टिहरी जिले के नौ ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग बंद
नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। टिहरी जिले के नौ ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हैं।

नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली की संभावना है।

मौसम के बदले मिजाज के चलते मंगलवार को मूसलाधार बारिश का दौर थम गया। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। इस दौरान कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई, लेकिन झमाझम बारिश के आसार नहीं बने। 

राजधानी दून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री के आसपास रहा। आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट के चलते गर्मी से राहत रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राजधानी व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कई दौर की बारिश भी हो सकती है। अगले 48 घंटे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed