फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon Update: Ganga Water level increase and youth dead body found from malan river

उत्तराखंड: बारिश से फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, मालन नदी में डूबे युवक का शव बरामद

Mon, 26 Jul 2021 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर/कोटद्वार 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर/कोटद्वार  Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Jul 2021 09:42 PM IST
सार

पिछले करीब एक सप्ताह से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update: Ganga Water level increase and youth dead body found from malan river
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। उधर, तहसील प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहा है। बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारियों को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: नौ घंटे बंद रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे, चिन्यालीसौड़ बाजार की सुरक्षा दीवार एक मीटर धंसी
विज्ञापन


पिछले करीब एक सप्ताह से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में खानपुर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। पिछले सप्ताह हुई बारिश से गंगा नदियों का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे ग्रामीणों को बाढ़ का डर सताने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ गया। शाम पांच बजे गंगा जलस्तर बढ़कर 292 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी निशान 293 मीटर से एक मीटर नीचे है। इससे प्रशासन के साथ ग्रामीणों की भी चिंता बढ़ गई है।

रात में गंगा का जलस्तर न बढ़ जाए, इसके लिए ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, तहसील प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है। ग्रामीणों से सुरक्षा की दृष्टि से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

मालन नदी में डूबे युवक का शव बरामद

कोटद्वार भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर में मालन नदी में बहे युवक का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार शाम को मालन नदी में खनन के कारण बने गड्ढे में युवक बह गया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ की टीम मालन नदी में पहुंची थी। रात को अंधेरा और नदी में बने गहरे गड्ढे की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण डूबे युवक का पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह सौकार सिंह की अगुवाई में फिर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में बनी करीब दो सौ मीटर लंबे और बीस फिट गहरे गड्ढे से डूबे युवक कोपिन उर्फ देव (20) पुत्र सदानंद का शव बरामद किया।

पार्षद सौरभ नौडियाल ने बताया कि घटनास्थल पर नदी में अवैध खनन के कारण कई गहरे गड्ढे बने हुए हैं। गहरे गड्ढे ने ही युवक की जान ले ली। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से श्रमिक के आश्रितों को आर्थिक सहायता की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed