फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon session of assembly will be held in July cabinet approves education teacher service manual

Uttarakhand: जुलाई में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली पर कैबिनेट की मुहर

Wed, 25 Jun 2025 01:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Jun 2025 01:16 PM IST
सार

विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई में होगा। कैबिनेट ने सत्र बुलाने को मंजूरी दी। स्थान और तारीख सीएम तय करेंगे। 

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon session of assembly will be held in July cabinet approves education teacher service manual
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर अहम फैसला लिया गया। कैबिनेट ने जुलाई महीने में सत्र बुलाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हालांकि सत्र की तिथि और स्थान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तय की जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में भी एक बड़ा निर्णय लिया गया। उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी प्रदान की गई, जिसके तहत प्रदेश में विशेष शिक्षा शिक्षकों के 135 पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे विशेष जरूरतों वाले बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  शादी को लेकर विवादों में भाजपा के पूर्व विधायक, पार्टी के नोटिस का दिया जवाब, जल्द होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तृतीय चरण को शुरू करने की दिशा में भी कार्रवाई तेज हो गई है। कैबिनेट ने इस कार्यक्रम को राज्य में लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed