उत्तराखंड में बारिश: मलबा आने से प्रदेश में 250 सड़कें बंद, 80 निर्माणाधीन पुलों का काम रुका
सोमवार शाम प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत कुल 250 सड़कें अवरुद्ध थीं। लोनिवि ने एहतियातन प्रदेश में निर्माणाधीन करीब 80 पुलों का काम रोक दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सड़कों के खुलने-बंद होने का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश ने सड़कों को खोलने के काम में लगी कार्यदायी संस्थाओं की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। सोमवार शाम प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत कुल 250 सड़कें अवरुद्ध थीं। लोनिवि ने एहतियातन प्रदेश में निर्माणाधीन करीब 80 पुलों का काम रोक दिया है।
उत्तरकाशी में दो जगह फटा बादल: अचानक आया मलबे का 'सैलाब', जिंदा दफन हो गए मां-बेटी समेत तीन लोग, तस्वीरें...
रविवार रात से शुरू हुई बारिश ने प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया था। सोमवार शाम तक लोनिवि ने इनमें से चार मार्गों को खोल दिया। अब भी तीन राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने के कारण बाधित हैं। इसी तरह प्रदेश में सोमवार तक कुल 315 सड़कें बंद थीं, इनमें से 65 सड़कों पर रविवार शाम तक यातायात सुचारू करा दिया गया था।
सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सोमवार शाम पांच बजे तक जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 गंगोत्री तक यातायात के लिए खुला है, जबकि ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-94 खदारी में मलबा आने से अवरुद्ध है। मार्ग को खोले जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उत्तरकाशी-लंबगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग साड़ा के पास पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित है। लोनिवि इस मार्ग को खोलने की कार्रवाई कर रहा है। जनपद में कुल 20 सड़कें बंद हैं।
चमोली में कुल 39 सड़कें बंद हैं। इनमें ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 सीरोबगड़ व नरकोटा में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। देहरादून में दो स्टेट हाईवे सहित कुल 20 सड़कें बंद हैं। रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 रामपुर-सीतापुर के मध्य मलबा आने से अवरुद्ध है। पौड़ी में एक स्टेट हाईवे सहित कुल 19 सड़कें अवरुद्ध हैं। टिहरी में सात ग्रामीण सड़कें बंद हैं। जबकि एनएच-707 मसूरी-चंबा-टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है। अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में पांच, नैनीताल में छह, चंपावत में चार और पिथौरागढ़ में कुल 15 सड़कें मलबा आने के कारण बाधित हैं।
बरसात तक पुलों का निर्माण कार्य रोका
बारिश के कारण लगातार प्रभावित हो रहे पुल निर्माण के कार्य को फिलहाल बरसात तक रोक दिया गया है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि बारिश और संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनजर पुलों के निर्माण का कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। विभाग का पूरा ध्यान इस समय बंद सड़कों को खोलने पर है।
सड़कों को खोलने के काम में लगाई गई हैं 374 जेसीबी
लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पहले मुख्य सड़कों और फिर ब्रांच रोड को खोलने का काम किया जा रहा है। इस काम में प्रदेशभर में 374 जेसीबी तैनात की गई हैं। 141 जेसीबी की तैनाती नेशनल हाईवे पर की गई है। इसी तरह से 32 जेसीबी स्टेट हाईवे, 11 मुख्य जिला मार्गों, 12 अन्य जिला मार्गों, 71 बॉर्डर रोड और 107 पीएमजीएसवाई की सड़कों को खोलने पर लगाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.