फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand minister stuck in son and daughter election ticket

'युवराज' के लिए टिकट की लड़ाई में मंत्री भी उलझे

Mon, 09 Jan 2017 12:35 PM IST
राजीव शुक्ला/ अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव शुक्ला/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 09 Jan 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand minister stuck in son and daughter election ticket
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला

विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही कांग्रेस में टिकट को लेकर अंदरूनी घमासान तेज हो गया है। मंत्री अपने परिवारजनों को टिकट दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बाजपुर से विधायक और सरकार में मंत्री यशपाल आर्य अपने बेटे संजीव आर्य को नैनीताल (आरक्षित) विधानसभा सीट से टिकट दिलाना चाहते हैं।

नैनीताल से वर्तमान विधायक सरिता आर्या को सोमेश्वर आरक्षित विधानसभा सीट से लड़ाने का सुझाव भी दिया गया है। यह अभी साफ नहीं है कि सरिता आर्या को यह कितना रास आएगा। सरिता आर्या अभी तक नैनीताल सीट पर ही सक्रिय रही हैं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत भी हैं ताक में

uttarakhand minister stuck in son and daughter election ticket
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कांग्रेसियों की बेचैनी बढ़ाने वाले साबित हो रहे हैं। रावत ने अपनी सीट धारचूला पर पत्ते नहीं खोले हैं। यहां से हरीश धामी भी तैयारी कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि वे अपनी बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण और पत्नी रेणुका रावत को रामनगर या सल्ट से टिकट दिलाने की कोशिश में हैं।

इधर रणजीत रावत की सक्रियता भी रामनगर में खासी बढ़ी है। ऐसे में इन सीटों पर टिकटों को लेकर पेच फंसा हुआ है। मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत पहले से ही खटीमा से पीसीसी के जरिए आवेदन कर चुके हैं। 

मुख्यमंत्री की मंशा को भांपते हुए अन्य मंत्री भी परिवारजनों को टिकट दिलाने की जोर आजमाइश में जुट गए हैं। वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश भी अब खुलकर हल्द्वानी विधानसभा से टिकट मिलने पर मैदान में कूदने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed