फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news :Uttarakhand Minister Rekha Arya tests positive for COVID19

Coronavirus in Uttarakhand : राज्यमंत्री रेखा आर्य और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आईसोलेट

Sat, 12 Dec 2020 02:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 12 Dec 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news :Uttarakhand Minister Rekha Arya tests positive for COVID19
rekha arya

कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या संक्रमित पाई गई हैं। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का पूरा  परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह एसिंप्टमेटिक है और कोई परेशानी नहीं है । 
विज्ञापन

 


डॉक्टरों की निगरानी में उन्होंने खुद को आईसोलेट किया हुआ है । राज्य मंत्री ने कहा कि जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में उनके निकट आया हो वह सावधानी बरतें और जांच कराएं। उनके पति गिरधारी लाल साहू और मंत्री के तीन बच्चों की भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा मंत्री के स्टाफ के दो लोगों की जांच भी कोरोना पॉजिटिव आई है।


तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों और मरीजों की मौत के आंकड़े

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों और मरीजों की मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 725 नए संक्रमित मिले हैं और नौ मरीजों की मौत हुई। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 81 हजार पार हो गया है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 5934 पहुंच गई है। 

सर्दी बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को  देहरादून जिले में 256 कोरोना मरीज मिले। नैनीताल में 115, पौड़ी में 79, चमोली में 57, पिथौरागढ़ में 55, हरिद्वार में 43, ऊधमसिंह नगर में 30, उत्तरकाशी में 21, अल्मोड़ा में 20, बागेश्वर में 18, रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी जिले में 13 संक्रमित मिले। 

कोरोना पर सरकार नहीं कर पा रही नियंत्रण : धस्माना

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में नाकाम होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक राजधानी दून में संक्रमण ज्यादा फैलने का एक मुख्य कारण स्मार्ट सिटी के नाम पर एक साथ पूरे शहर को बेतरतीब तरीके से खोदना भी है। सरकार अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वैक्सीन का ढिंढोरा पीट रही है।

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए व्यवस्थाएं बनाएं : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सभी जिलाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए होने वाले वैक्सीनेशन की व्यवस्थाएं समय से पूरी कर लें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उन्होंने जिला वैक्सीनेशन की तैयारी की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्थ वर्कर्स तथा उनके सहायक स्टाफ के डाटा का कलेक्शन, उसका शुद्धिकरण तथा संबंधित पोर्टल पर उसकी एंट्री में तेजी दिखाएं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिला स्तर पर कोर टीम का गठन करने को कहा। इसमें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य स्टाफ के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण बहुत ही गंभीरतापूर्वक और प्रभावी तरीके से होना चाहिए ताकि वैक्सीनेशन के दायित्व में किसी भी तरह की कोई संदेह न रहे। उन्होंने वैक्सीन को स्टोर करने तथा उसकी कोल्ड चेन को बनाए रखने के लिए निरंतर बिजली आपूर्ति तथा विभिन्न स्थानों पर उसका सुरक्षित भंडारण और परिवहन से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं संपादित करने को कहा।

इसके लिए उन्होंने कोल्ड चेन साइट को चिन्हित करने और आवागमन सुगम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने वैक्सीन बूथ का निर्माण पर्याप्त स्पेस वाली जगह पर करने को कहा। मुख्य सचिव ने लोगों तक वैक्सीनेशन की सटीक और विश्वसनीय जानकारी देने के लिए जनजागरुकता अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वैक्सीन बूथ साइट पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात हों ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। इसकी उन्होंने अलग से योजना बनाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed