फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand minister dhan singh rawat said kishore upadhyay need to read indian constitution

BJP सरकार के मंत्री के विवादित बोल, कांग्रेसी नेताओं को दे डाली बड़ी नसीहत

Mon, 10 Apr 2017 08:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 10 Apr 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand minister dhan singh rawat said kishore upadhyay need to read indian constitution
dhan singh rawat - फोटो : file photo

उत्तराखंड में रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा, बयान से चर्चाओं में आए उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को संविधान पढ़ने की सलाह दी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि वैसे तो अब कांग्रेसी खाली हैं, उन्हें अपनी हार की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने किए गए पापों के पुण्य के लिए यज्ञ आदि करने की सलाह भी दी।

विज्ञापन

       
रविवार को शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने आए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धनसिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर प्रहार किया। किशोर उपाध्याय ने धन सिंह रावत के बयान को प्रदेश में हिंसा फैलाने वाला बयान बताया था।  धन सिंह रावत ने किशोर उपाध्याय को देश का संविधान पढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन


साथ ही कांग्रेसियों को बेरोजगार बताया। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रावधान है कि देश के प्रत्येक नागरिक के साथ संस्थानों में वंदे मातरम और ध्वजारोहण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किशोर वंदे मातरम कहने पर हिंसा फैलाने की बात कह रहे हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि देश की आजादी में मुस्लिमों का बड़ा योगदान रहा है। मुस्लिमों ने तिरंगा फहराने और वंदेमातरम के लिए बलिदान दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 1913 में रविंद्रनाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार मिला उसे प्राप्त करने के बाद वे सीढ़ियों पर बैठकर रोने लगे। उनसे वहां पर मौजूद लोगों ने रोने का कारण पूछा तो रविंद्रनाथ टैगोर ने बड़े अफसोस से कहा था कि कार्यक्रम में देश का तिरंगा तक नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि उनके बयान के बाद बड़ा असर हुआ है कि स्कूलों में सभी कार्यक्रम वंदे मातरम और तिरंगा फहराने के साथ हो रहे हैं। 

कालेजों में थोपा नहीं जाएगा ड्रेस कोड

Uttarakhand minister dhan singh rawat said kishore upadhyay need to read indian constitution
demo pic

प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों में ड्रेस की व्यवस्था थोपी नहीं जाएगी, बल्कि छात्र संसद बुलाकर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।  
        
धन सिंह रावत रविवार को हरिद्वार रुड़की हाईवे स्थित ओम ग्रुप ऑफ कालेज परिसर के नवनिर्मित अस्पताल और हॉस्टल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और महाविद्यालयों में शैक्षिक माहौल और बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि कालेजों में वंदेमातरम गाया जाना अनिवार्य किया जाएगा।    
       
इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार को शैक्षिक विकास के लिए संकल्पबद्ध बताते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन मुनीश सैनी, विभा सैनी, बलबीर सैनी, भाजपा की रुड़की की जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी, झबरेडा के विधयक देशराज कर्णवाल, मेयर मनोज गर्ग आदि मौजूद थे।  
     
भाजपा के साथ आ सकते हैं कई कांग्रेसी विधायक           
राज्यमंत्री धन सिंह रावत रविवार को भी एक बयान देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर गए। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के 57 विधायक चुने हैं। एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिलने से वह 58 और एक एंग्लो इंडियन सदस्य का मनोनय होने से यह संख्या 59 हो जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस के कई विधायक ऐसे हैं, जो हैं तो कांग्रेस के लेकिन गाहे बेगाहे वह ऐसे संकेत देते रहते हैं कि कांग्रेस में उनका मन नहीं लग रहा है। ये विधायक भी भाजपा के साथ आ सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed