फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand : mining mafia attack on forest team in bajpur

बाजपुर : जंगलात टीम पर हमला कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां छुड़ा ले गए माफिया

Tue, 19 May 2020 02:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 May 2020 02:10 PM IST
सार

  • 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
uttarakhand : mining mafia attack on forest team in bajpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगलात टीम पर हमला कर खनन माफिया अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छुड़ा कर ले गए। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ज्वाला वन रेंज के बीट अधिकारी सुरेश की तहरीर पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में 15-20 अज्ञात खनन कारोबारियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


रविवार देर रात प्रतिबंधित कोसी खनन क्षेत्र में माफिया खनन चुगान कर वाहन भर रहे थे। सूचना पर रामनगर के ज्वालावन रेंज से जंगलात टीम ने छापा मारा। इस दौरान खनन से भरे वाहनों को लेकर चालक जंगल की तरफ भागने लगे। जंगलात टीम ने घेराबंदी कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जंगलात टीम अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर लौट रही थी कि रास्ते में करीब 20 खनन माफियाओं ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। माफिया जंगलात टीम से दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए। जंगलात टीम की सूचना पर चौकी इंचार्ज दिनेश बल्लभ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। बताया गया कि कोसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि ज्वालावन रेंज के बीट अधिकारी सुरेश की तहरीर पर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि खनन माफिया जंगलात और पुलिस टीम पर पिछले साल भी कई हमले कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed